IPL 2024 के लिए RR की सबसे मजबूत Playing XI

IPL 2024: जोस बटलर से लेकर युजवेंद्र चहल तक, ये है Rajasthan Royals की सबसे मजबूत प्लेइंग XI

संजू सैमसन करेंगे IPL 2024 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी।

4) रियान पराग

Riyan Parag (Photo Source: Twitter)
Riyan Parag (Photo Source: Twitter)

रियान पराग 2023 आईपीएल में अपने बल्ले से असफल रहे और पिछला सीजन उनके लिए काफी खराब रहा। सात मैच खेलकर वह 13.00 की खराब औसत और 118.18 के स्ट्राइक रेट से केवल 78 रन ही बना सके। उनके खराब प्रदर्शन के बावजूद आरआर का उनके उपर से भरोसा नहीं हिला और उन्होंने पराग को 2024 सीजन के लिए रिटेन किया।

2023-24 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMT) में पराग के प्रदर्शन ने उन्हें आरआर टीम मैनेजमेंट का विश्वास जीतने में मदद की। असम के लिए खेलते हुए, उन्होंने 10 मैचों में 182.79 की शानदार स्ट्राइक रेट से 510 रन बनाए और घरेलू टूर्नामेंट में टॉप रन स्कोरर बन गए। पडिक्कल को रिलीज करने के बाद पराग चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मिडिल ऑर्डर को मजबूती प्रदान कर सकते हैं।

Previous
Page 4 / 11
Next

close whatsapp