CT2025: Ryan Rickelton ने कराची में ठोका करियर का पहला वनडे शतक, अफगानियों के छूटे पसीने - क्रिकट्रैकर हिंदी

CT2025: Ryan Rickelton ने कराची में ठोका करियर का पहला वनडे शतक, अफगानियों के छूटे पसीने

रयान रिकेल्टन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 106 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 103 रनों की पारी खेली है।

Ryan Rickelton (Pic Source-X)
Ryan Rickelton (Pic Source-X)

इस समय अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का तीसरा मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला अभी तक काफी सही साबित हुआ है और बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के ऊपर दबाव बनाया हुआ है।

साउथ अफ्रीका की ओर से युवा सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का पहला शतक बनाया। बता दें कि, साउथ अफ्रीका की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं हुई थी और Tony de Zorzi सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए थे।

हालांकि, पहला विकेट जल्द गिरने के बाद रयान रिकेल्टन ने कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ दूसरे विकेट के लिए 129 रनों की बहुमूल्य साझेदारी की। टेम्बा का विकेट गिरने के बाद भी रयान रिकेल्टन ने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाले रखा और अपना शतक पूरा किया।

बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी में शतक बनाने वाले रयान रिकेल्टन पांचवें साउथ अफ्रीकाई बल्लेबाज है। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में हर्शल गिब्स ने तीन बार शतक बनाया है। ग्रीम स्मिथ के नाम एक शतक है, जबकि जैक कालिस और हाशिम अमला ने भी इस शानदार इवेंट में शतक जड़ा है। रयान रिकेल्टन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 106 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से 103 रनों की पारी खेली है।

अफगानिस्तान के खिलाफ साउथ अफ्रीका बड़ा स्कोर बनाने को जरूर देखेगा

रयान रिकेल्टन के शतक की वजह से साउथ अफ्रीका बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है। यह उनका चैंपियंस ट्रॉफी के इस सीजन का पहला मैच है और अफगानिस्तान के खिलाफ टीम जरूर जीतना चाहेगी। रयान रिकेल्टन की बात की जाए तो उन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और इसी वजह से उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए साउथ अफ्रीकी टीम में शामिल किया गया।  हाल ही में समाप्त हुए SA20,2025 में भी रिकेल्टन को अपनी छाप छोड़ते हुए देखा गया था।

अफगानिस्तान की बात की जाए तो टीम भले ही इस समय दबाव में है, लेकिन अगर उन्हें वापसी करनी है तो साउथ अफ्रीका को जल्द से जल्द ऑलआउट करना होगा।

close whatsapp