धोनी के चेहरे पर मुस्कान जरूर है, लेकिन बदले के आग जल रही है उनके मन में
आज IPL में खेला जाएगा CSK बनाम LSG के बीच बड़ा मुकाबला।
अद्यतन - Apr 23, 2024 11:07 am

इस सीजन अब जब भी CSK का मैच होता है, सभी को धोनी की बल्लेबाजी का इंतजार रहता है। वहीं माही भी फैन्स को निराश नहीं करते हैं, जहां वो 22 गज पर अपना दम दिखा ही देते हैं। इस बीच आज होने वाले मैच को लेकर थाला के मन में बदले की आग है और वो पिछली हार का बदला लेने के लिए बेकरार है। साथ ही आज चेन्नई टीम अपना ये मुकाबला एक बार फिर से घरेलू मैदान पर खेलने जा रही है।
धोनी की झलक होती है सबसे अलग
जी हां, धोनी की झलक मैदान पर सबसे ज्यादा अलग होती है, CSK अगर चेन्नई से बाहर भी खेलती है तो पूरा मैदान येलौ नजर आता है और हर जगह माही के नाम की गूंज होती है। असली शोर तो तब होता है जब माही बल्लेबाजी करने आते हैं, उस दौरान स्टेडियम का नजारा देखने लायक होता है। इस सीजन अब तक हुए मैचों में थाला ने एक से बढ़कर एक छक्के मारे हैं, जहां उन्होंने MI टीम के कप्तान हार्दिक को तो 3 गेंदों पर लगातार 3 छक्के लगाए थे और उसके बाद का नजारा देखने लायक था।
बदले की आग जल रही है धोनी के मन में
*आज IPL में खेला जाएगा CSK बनाम LSG के बीच बड़ा मुकाबला।
*CSK टीम अपना आखिरी मैच LSG से हार थी उनके घर में।
*इस बीच धोनी LSG के कप्तान केएल राहुल से बात करते हुए आए नजर।
*वहीं माही ने पिछली हार का बदला लेने के लिए बना लिया होगा मास्टर प्लान।
केएल राहुल से बात करते हुए धोनी का वीडियो
एक तस्वीर भी आई थी सामने
आज के मैच की संभावित प्लेइंग कुछ इस प्रकार हो सकती है
चेन्नई सुपर किंग्स
अंजिक्य रहाणे, रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मोईन अली, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना
लखनऊ सुपर जायंट्स
क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (कप्तान व विकेटकीपर), निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसीन खान, मयंक यादव