SA vs IND 2023-24: “कुछ महीनों पहले गालियां देने वाले लोग आज….”: KL Rahul ने किया आलोचकों पर करारा वार
केएल राहुल के लिए यह साल 2023 काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।
अद्यतन - दिसम्बर 28, 2023 4:52 अपराह्न

India’s tour of South Africa 2023-24, SA vs IND: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने उन आलोचकों पर निशान साधा है, जिन्होंने उनके खराब दौर में उनकी जमकर आलोचना की थी। केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में शानदार शतक लगाया और इसके बाद सभी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
जिस पर केएल राहुल (KL Rahul) ने कहा यह वही लोग है, जो तीन-चार महीने पहले उनकी जमकर आलोचना करते थे, जब वह रन नहीं बना रहे थे, और इस चीज से उन पर काफी असर पड़ा था। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर लोगों की राय से खिलाड़ियों पर बहुत प्रभाव पड़ता है।
आलोचना झेलना सच में बहुत कठिन है: KL Rahul
पीटीआई के अनुसार, केएल राहुल ने सेंचुरियन में मीडिया को बताया: “लोगों की आलोचना झेलना सच में बहुत कठिन काम है। आपका अपना व्यक्तित्व, नजरिया, सोच और विशेषताएं होती हैं। जब आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं तो आपकी हर चीज को चुनौती मिलती है। एक व्यक्ति के रूप में, एक क्रिकेटर के रूप में, एक इंसान के रूप में, आपको हर दिन, हर पल चुनौती मिलती है। सोशल मीडिया एक दबाव है।
आज मैंने शतक बनाया है, तो लोग मेरा गुणगान गा रहे हैं और तारीफें कर रहे हैं। तीन-चार महीने पहले हर कोई मुझे गालियां दे रहा था। यह खेल का हिस्सा है, लेकिन मैं यह नहीं कह सकता कि आलोचना आपको प्रभावित नहीं करती; करती है। जितनी जल्दी आपको यह एहसास होगा कि सोशल मीडिया से दूर रहना आपके खेल और आपकी मानसिकता के लिए अच्छा है, उतना ही बेहतर होगा।
यह सबसे कठिन चीज है: KL Rahul
आपकी बेहतर मानसिकता हो सकती है या फिर आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते है यदि आप बॉउंड्री खींचना जानते हैं। अगर कोई कहता है कि आलोचनाओं का उन पर कोई असर नहीं पड़ता, तो वह झूठ बोल रहा है। लेकिन प्रत्येक व्यक्ति को इससे निपटने के लिए अपना रास्ता ढूंढना होगा। जब मैं चोटिल था और इतने लंबे समय तक क्रिकेट से दूर था, तब मैंने खुद पर काम किया।
मैंने खुद को वापस पाने की कोशिश की और इस पर काम किया कि कैसे मैं इन चीजों से प्रभावित होकर खुद को नहीं बदलूं। इतना कुछ होने के बावजूद खुद के प्रति सच्चा और अपने व्यक्तित्व के प्रति सच्चा बने रहना बहुत कठिन है। यह सबसे कठिन चीज है।