SA vs IND 2023-24: तबरेज शम्सी ने जूते के साथ दिखाया सूर्यकुमार यादव को पवेलियन का रास्ता! वीडियो हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs IND 2023-24: तबरेज शम्सी ने जूते के साथ दिखाया सूर्यकुमार यादव को पवेलियन का रास्ता! वीडियो हुआ वायरल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और अंतिम T20I मैच 14 दिसंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।

Suryakumar Yadav and Tabraiz Shamsi. (Image Source: X)
Suryakumar Yadav and Tabraiz Shamsi. (Image Source: X)

India’s tour of South Africa 2023-24, SA vs IND: दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच जारी तीन मैचों की T20I सीरीज का दूसरा मुकाबला 12 दिसंबर को खेला गया। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने बारिश से प्रभावित इस मैच में टीम इंडिया को DLS मेथड से 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।

इस दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत दूसरे T20I मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 36 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 56 रनों की पारी खेली, जिस पर विराम दक्षिण अफ्रीका के स्टार स्पिनर तबरेज शम्सी (Tabraiz Shamsi) ने लगाया।

Tabraiz Shamsi ने वायरल शू-कॉल अंदाज में मनाया Suryakumar Yadav के विकेट का जश्न

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने तबरेज शम्सी (Tabraiz Shamsi) के खिलाफ एक्स्ट्रा कवर्स पर बड़ा शॉट खेला, लेकिन लॉन्ग-ऑफ पर मार्को जानसेन को अपना आसान सा कैच थमा बैठे, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर के अनोखे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर वायरल छा गए।

यहां पढ़िए: SA vs IND 2023-24: सूर्यकुमार यादव ने बताया दूसरे T20I में भारत ने कहां गंवाया मैच और खिलाड़ियों के लिए उनका मैसेज

भारतीय कप्तान का विकेट लेने के बाद तबरेज शम्सी (Tabraiz Shamsi) खुशी से फूले नहीं समां रहे थे और उन्होंने अपना ट्रेडमार्क shoe-phone स्टाइल में इस बड़े विकेट का जश्न मनाया। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का विकेट झटकने के बाद शम्सी ने अपना जूता उतारा और इसे मोबाइल फोन के रूप में उपयोग करते हुए ऐसी एक्टिंग करने लगे, जैसे वह किसी को कॉल कर रहे हो या फिर कॉल पर किसी से बात कर रहे हो।

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लगाई आग –

विकेट का जश्न मनाने के तबरेज शम्सी (Tabraiz Shamsi) के इस अनोखे अंदाज ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शम्सी ने इस मैच में अपने 4 ओवरों में 18 रन देकर एक विकेट लिया था, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।

आपको बता दें, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और अंतिम T20I मैच 14 दिसंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?