सेंचुरियन में भारत की ओर से केएल राहुल और दक्षिण अफ्रीका की ओर से डीन एल्गर ने अपनी-अपनी टीमों के लिए जड़ा महत्वपूर्ण शतक - क्रिकट्रैकर हिंदी

सेंचुरियन में भारत की ओर से केएल राहुल और दक्षिण अफ्रीका की ओर से डीन एल्गर ने अपनी-अपनी टीमों के लिए जड़ा महत्वपूर्ण शतक

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 66 ओवर में पांच विकेट खोकर 256 रन बना लिए हैं।

KL Rahul and Dean Elgar (Pic Source-Twitter)
KL Rahul and Dean Elgar (Pic Source-Twitter)

इस समय दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खराब रोशनी की वजह से जल्द समाप्त कर दिया गया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 66 ओवर में पांच विकेट खोकर 256 रन बना लिए हैं।

इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 245 रन बनाए। टीम की ओर से बेहतरीन खिलाड़ी केएल राहुल ने 137 गेंद में 14 चौके और चार छक्कों की मदद से 101 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।

यही नहीं विराट कोहली ने 38 रनों का योगदान दिया जबकि श्रेयस अय्यर ने 31 रनों की बेहतरीन पारी खेली। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने 20 ओवर में 59 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए जबकि Nandre Burger ने तीन विकेट झटके। मार्को जानसेन और Gerald Coetzee ने 1-1 विकेट हासिल किया।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से अनुभवी खिलाड़ी डीन एल्गर ने जड़ा बेहतरीन शतक

जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 66 ओवर में 5 विकेट खोकर 256 रन बना लिए हैं। मेजबान की ओर से अनुभवी बल्लेबाज डीन एल्गर ने 211 गेंदों में 23 चौकों की मदद से 140* रनों की शानदार पारी खेली। डीन एल्गर के अलावा Tony de Zorzi ने 28 रनों का योगदान दिया जबकि डेविड बेडिंघम ने 87 गेंदों में 7 चौकेे और 2 छक्कों की मदद से 56 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। मार्को जानसेन ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 13 गेंद में 3* रन बना लिए हैं।

भारत की ओर से अभी तक जसप्रीत बुमराह ने 16 ओवर में 48 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए है जबकि मोहम्मद सिराज ने भी दो विकेट झटके हैं। एक विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने नाम किया है। दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक भारतीय टीम के ऊपर 11 रनों की बढ़त बनाई हुई है।

https://twitter.com/GauravHrithiks/status/1740036819146969333

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?