SA vs IND: पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी से बिल्कुल भी खुश नहीं है रवि शास्त्री - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs IND: पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी से बिल्कुल भी खुश नहीं है रवि शास्त्री

डीन एल्गर ने भी अपनी टीम की ओर से महत्वपूर्ण शतक जड़ा है।

Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)
Rohit Sharma (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी से बिल्कुल भी खुश नहीं है। बता दें, इस समय इन दोनों टीमों के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खेला जा रहा है।

भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 245 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। डीन एल्गर ने भी अपनी टीम की ओर से महत्वपूर्ण शतक जड़ा है। बता दें, दूसरे दिन के खेल के लंच से पहले दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को भारतीय टीम के गेंदबाज काफी परेशान कर रहे थे। हालांकि लंच के खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए।

डीन एल्गर और Tony de Zorzi ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और भारतीय टीम के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला। डीन एल्गर की बल्लेबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की। रवि शास्त्री के मुताबिक रोहित शर्मा को लंच के बाद सेशन की शुरुआत में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज से गेंदबाजी करवानी चाहिए थी।

रवि शास्त्री ने कमेंटरी के दौरान कहा कि, ‘Shardul और प्रसिद्ध को सबसे आखिरी में लंच के बाद शुरुआत करना चाहिए था। जब मैं टीम का कोच था तब हम लोगों के बीच में यह काफी बात होती थी कि सत्र की शुरुआत किन दो गेंदबाजों से होनी चाहिए।’

संजय मांजरेकर ने भी रखा अपना पक्ष

भारत के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने कहा कि, ‘यहां भारतीय टीम से बड़ी गलती हो गई। राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा को ब्रेक के दौरान बातचीत करनी चाहिए थी और उसके बाद प्रसिद्ध और ठाकुर को गेंदबाजी देनी चाहिए थी।’

फिलहाल दक्षिण अफ्रीका इस समय काफी मजबूत स्थिति में है। ऐसा कहा जा सकता है कि उन्होंने भारतीय टीम के खिलाड़ियों के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। अगर भारतीय टीम को इस मैच में वापसी करनी है तो उन्हें जल्द से जल्द दक्षिण अफ्रीका के विकेट अपने नाम करने होंगे।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?