साई सुदर्शन की लंदन में पीठ की सफल सर्जरी हुई, युवा खिलाड़ी ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

साई सुदर्शन की लंदन में पीठ की सफल सर्जरी हुई, युवा खिलाड़ी ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

शायद अब आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आएं सुदर्शन

Sai Sudharsan (Image Credit- Twitter X)
Sai Sudharsan (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) की लंदन में एक सफल सर्जरी हुई है। पीठ की इस सर्जरी के बाद उम्मीद है कि वे बहुत ही जल्द क्रिकेट में वापसी करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए की ओर से बल्ले से धमाल मचाने वाले सुदर्शन ने अपनी सर्जरी की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। बता दें कि सर्जरी को लेकर खिलाड़ी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट में खिलाड़ी ने लिखा-

कुछ ही समय में मजबूत होकर वापस आऊंगा, मेडिकल टीम और बीसीसीआई को उनके प्रयासों और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। आपके प्यार और समर्थन के लिए टाइटंस परिवार को धन्यवाद।

देखें साई सुदर्शन का पोस्ट

गौरतलब है कि इस सर्जरी से पहले साई सुदर्शन तीनों फाॅर्मेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोर रहे थे। सुदर्शन ने भारत ए के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने एक अनऑफिशिएल टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेली थी।

वहीं इससे पहले सुदर्शन ने रणजी में और दलीप ट्राॅफी में तमिलनाडु के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा काउंटी क्रिकेट में 23 वर्षीय खिलाड़ी ने सरे टीम के लिए बेहतरीन खेल दिखाया था।

हालांकि, इस शानदार प्रदर्शन के बाद भी उन्हें बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में नहीं रोका गया। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने सुदर्शन के बजाय देवदत्त पडिक्कल पर विश्वास दिखाया। बहरहाल, पडिक्कल पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए मैच में पहली पारी में शून्य, तो दूसरी पारी में सिर्फ 25 रन ही बना पाए।

बता दें कि आईपीएल 2025 के लिए पिछले महीने सऊदी अरब के जेद्दाह में हुए मेगा ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस ने 8.50 करोड़ देकर साई सुदर्शन को रिटेन किया था। देखने लायक बात होगी कि इस सर्जरी के बाद युवा खिलाड़ी क्रिकेट में कब तक वापसी कर पाता है?

close whatsapp