आकाश चोपड़ा ने फिल साल्ट को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- उन्होंने विपक्षी टीम की घाव पर नमक छिड़कने का काम किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

आकाश चोपड़ा ने फिल साल्ट को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया, कहा- उन्होंने विपक्षी टीम की घाव पर नमक छिड़कने का काम किया

आकाश चोपड़ा ने कहा कि फिल साल्ट ने विपक्षी टीमों के घाव पर नमक छिड़कने का काम किया।

Phil Salt And Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)
Phil Salt And Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)

आईपीएल के 50वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से मात दी। बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की टीम ने 20 ओवर में 182 रन बनाए। इस टीम की ओर से विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और महिपाल लोमरोर ने बहुत अच्छी पारी खेली।

वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने महज 16 वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली। इस टीम की शुरुआत अच्छी हुई थी और कप्तान डेविड वॉर्नर के साथ मिलकर फिल साल्ट ने अच्छी साझेदारी की। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा मिचेल मार्श और राइली रूसो ने  भी अच्छी पारी खेली।

हर टीम को फिल साल्ट बल्लेबाज की जरूरत होती है- आकाश चोपड़ा 

वहीं फिल साल्ट की शानदार बल्लेबाजी की तारीफ भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने की है। उनका कहना था कि फिल साल्ट ने विपक्षी टीमों के घाव पर नमक छिड़कने का काम किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हर टीम को ऐसे ही बल्लेबाज की जरूरत होती है।

बता दें अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि, फिल साल्ट ने सामने वाली टीम पर नमक छिड़कने का काम किया। उन्होंने तूफानी पारी खेली और गेंदबाजों की खूब पिटाई की। आपको इस तरह के ही बल्लेबाज की जरूरत होती है जो बिलकुल भी धीमा नहीं खेलता है।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, डेविड वॉर्नर भी थोड़ी देर बाद आउट हो गए लेकिन उनका इरादा भी क्लास का था। इसके बाद राइली रूसो आए और वह अलग तरह की ही जल्दी में थे, चौकों और छक्कों की बरसात हुई। फिल साल्ट बाद में आउट हो गए लेकिन तब तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी गेम से आउट हो चुकी थी क्योंकि अक्षर पटेल ने भी आकर छक्का लगाया था। बता दें दिल्ली की इस जीत से पॉइंट्स टेबल में भी बदलाव देखने को मिले। बता दें यह टीम पहले सबसे निचले पायदान पर थी लेकिन अब 9 नंबर पर आ गई है।

close whatsapp