IPL 2024: MS Dhoni ने ऐसी क्या सलाह दी कि Sameer Rizvi ने करियर की पहली ही गेंद पर कर दिखाया कमाल
अद्यतन - मार्च 27, 2024 4:36 अपराह्न

समीर रिजवी (Sameer Rizvi), वह खिलाड़ी हैं जिसके लिए आईपीएल 2024 नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बड़ी राशि खर्च की थी। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ डेब्यू किया, लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपनी छाप छोड़ी और आईपीएल करियर की पहली गेंद पर शानदार छक्का लगाकर तहलका मचा दिया।
मुकाबले में वह छठे नंबर बल्लेबाजी करने आए और गुजरात के स्टार स्पिनर राशिद खान के खिलाफ एक ओर में दो छक्के जड़े। समीर रिजवी ने मात्र 6 गेंदों में 14 रन बनाए। अपनी इस छोटी से पारी ने उन्होंने तमाम लोगों का दिल जीत लिया। मैच के बाद समीर रिजवी (Sameer Rizvi) ने धोनी से मिले सलाह का खुलासा किया।
उन्होंने कहा कि, धोनी भाई ने मुझसे बस एक ही बात कही। आप अब तक कैसे खेल रहे हैं, यही खेल है। आपको बस उसी तरह खेलने की जरूरत है। इसमें कुछ भी अलग नहीं है। कौशल वही है और मानसिकता थोड़ी अलग हो सकती है। इसलिए जब भी आप खेल रहे हो, दबाव महसूस न करें। बस परिस्थितियों के अनुसार खेलें। तब आप दबाव महसूस नहीं करेंगे। जाहिर है, यह आपका पहला गेम है, इसलिए आप घबराए हुए होंगे। लेकिन बस वैसे ही खेलें जैसे अभी तक खेलते आए हैं।
MS Dhoni से मिलना सपना था- Sameer Rizvi
इसके बाद समीर रिजवी (Sameer Rizvi) ने सीएसके (CSK) द्वारा पिक किए जाने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि एमएस धोनी से मिलना एक सपना था। मेरठ में जन्मे क्रिकेटर ने स्वीकार किया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह धोनी के साथ खेलेंगे।
उन्होंने कहा, जब मुझे आईपीएल नीलामी के दौरान सीएसके द्वारा चुना गया तो मैं बहुत खुश था। एमएस धोनी से मिलना मेरा एक सपना था। उनके साथ खेलना कुछ ऐसा था जिसके बारे में मैंने नहीं सोचा था, लेकिन उनसे मिलना एक सपना था। अब वह सपना पूरा हो गया है।
रिजवी ने कहा कि हमने एक साथ कई नेट सत्र किए हैं और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैंने कोचिंग स्टाफ से भी सीखा है। इसलिए मेरा लक्ष्य है इस टीम से जितना संभव हो सीख सकूं।