BGT 2024-25: अपने पति की तारीफ करना संजना गणेशन को पड़ गया भारी, जसप्रीत बुमराह का जमकर उड़ रहा मजाक
जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए पहले दिन खेल खत्म होने तक चार महत्वपूर्ण विकेट झटके हैं।
अद्यतन - नवम्बर 22, 2024 6:41 अपराह्न

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस समय पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम की ओर से इस मैच में कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए हैं, जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने अपने 7 विकेट 67 रन पर ही खो दिए हैं।
मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, भारतीय बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और पूरी टीम पहली पारी में 150 रनों पर ढेर हो गई। भले ही टीम इंडिया के बल्लेबाज इस मैच में अपनी छाप ना छोड़ पाए हो, लेकिन गेंदबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई।
जहां एक तरफ जसप्रीत बुमराह ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट झटक लिए हैं, वहीं दूसरी ओर मोहम्मद सिराज ने दो और हर्षित राणा ने एक विकेट अपने नाम कर लिया है।
पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने अपने पति की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। यही नहीं उन्होंने अपने पति की तारीफ में कुछ ऐसा लिख दिया, जिसका सोशल मीडिया पर काफी मजाक भी उड़ा।
यह रही संजना गणेशन की इंस्टाग्राम स्टोरी:

पर्थ टेस्ट का पहले दिन गेंदबाजों के नाम रहा है और पहले दिन कुल 17 विकेट गिरे। पहले भारतीय टीम ने सभी विकेट खोकर 150 रन बनाए, जिसमें नीतीश कुमार रेड्डी ने 41 रन, ऋषभ पंत 37 रन, केएल राहुल 26 रन और ध्रुव जुरेल ने 11 रनों का योगदान दिया।
अब खेल के दूसरे दिन दोनों ही टीमें एक-दूसरे के ऊपर हावी होना चाहेंगी। टीम इंडिया को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें मेजबान को उनकी पहली पारी में जल्द से जल्द ऑलआउट करना होगा और दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बनाना होगा। वहीं मेजबान खेल के दूसरे दिन ज्यादा से ज्यादा रन बनाने को देखेंगे। तमाम क्रिकेट फैंस पर्थ टेस्ट के खेल के दूसरे दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।