टीम इंडिया में शामिल होते ही उत्साहित हुए संजू सैमसन, सोशल मीडिया पर व्यक्त की खुशी  - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया में शामिल होते ही उत्साहित हुए संजू सैमसन, सोशल मीडिया पर व्यक्त की खुशी 

संजू सैमसन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है।

Sanju Samsang (Photo Source: Twitter)
Sanju Samsang (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। जहां टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट, ODI और टी-20 सीरीज खेलती नजर आएगी। बता दें 12 जुलाई से भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिसको लेकर दोनों ही टीमें तैयारियों में जुट गई हैं।

बीसीसीआई ने टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए पहले ही टीम की घोषणा कर दी थी। बुधवार 5 जुलाई को बीसीसीआई ने टी-20 सीरीज के लिए भी भारतीय टीम की घोषणा की। इस टीम में संजू सैमसन को भी शामिल किया गया। वहीं संजू सैमसन भी टी-20 सीरीज को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर संजू सैमसन ने शेयर की खास तस्वीर 

टीम में चयन के बाद संजू सैमसन ने अपनी खुशी सोशल मीडिया के जरिए व्यक्त की है। उन्होंने अपने  आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उनके इस तस्वीर पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और टीम इंडिया में उनकी वापसी को लेकर खुशी जाहिर कर रहे हैं।

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की अगुवाई  हार्दिक पांड्या करेंगे। वहीं सूर्यकुमार यादव टीम के उपकप्तान हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में इस सीरीज को लेकर कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है तो कुछ खिलाड़ी टीम इंडिया के टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। टी-20 स्क्वॉड से सीनियर खिलाड़ी गायब है।

दौरे पर टीम इंडिया 3 अगस्त से 13 अगस्त तक पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। आईपीएल 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में मौका मिला है।

टीम इंडिया का टी-20 स्क्वॉड इस प्रकार है : 

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा,  संजू सैमसन (विकेटकीपर),  अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार।

यहां पढ़ें: सर गैरी सोबर्स से राहुल द्रविड़ ने खास अंदाज में कराया शुभमन गिल का परिचय, वायरल हुआ वीडियो

close whatsapp