पंत फ्लॉप प्रदर्शन के बाद भी अहंकार में हैं, तो सैमसन मौका ना मिलने पर भी शांत हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

पंत फ्लॉप प्रदर्शन के बाद भी अहंकार में हैं, तो सैमसन मौका ना मिलने पर भी शांत हैं!

ऋषभ पंत और संजू सैमसन के व्यवहार में दिखता है काफी ज्यादा अंतर।

Rishabh Pant And Sanju Samson
Rishabh Pant And Sanju Samson

टीम इंडिया में मौका देने को लेकर कई खिलाड़ियों के नाम पर हर जगह बहस होती है, इसी लिस्ट में ऋषभ पंत और संजू सैमसन का नाम भी आता है। सोशल मीडिया पर इन खिलाड़ियों के फैन्स की लड़ाई देखने को कई बार मिलती है, कोई पंत को बेहतर बताता है और कुछ फैन्स संजू को धमाकेदार बताते हैं।

ऋषभ पंत के फ्लॉप होते ही संजू सैमसन का नाम ट्रेंड करता है

न्यूजीलैंड दौरे पर ऋषभ पंत लगातार फ्लॉप हो रहे थे, जिसके बाद संजू सैमसन का नाम तेजी से सोशल मीडिया ट्रेंड हो रहा था और फैन्स का कहना था कि पंत की जगह टीम में संजू को जगह मिलनी चाहिए।

संजू सैमसन और ऋषभ पंत के व्यवहार में काफी अंतर है!

*ऋषभ पंत और संजू सैमसन के व्यवहार में दिखता है काफी ज्यादा अंतर।
*हाल हीं में हर्षा भोगले के एक सवाल पर पंत हो गए थे काफी ज्यादा ही गुस्सा।
*वहीं दूसरी ओर मौका ना मिलने पर भी काफी शांत नजर आते हैं संजू सैमसन।
*साथ ही फैन्स काफी बार संजू का ही साथ देते हुए आते हैं नजर।

संजू सैमसन ने न्यूजीलैंड में डाले थे अकेलेपन के पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanju V Samson (@imsanjusamson)

रोहित शर्मा को अपना बड़ा भाई मानते हैं ऋषभ पंत

संजू को बहुत कम मौके मिले

हाल ही में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेली थी, जहां संजू को सिर्फ और सिर्फ वनडे सीरीज में ही मौका मिला और उन्होंने बस एक ही वनडे मैच में खेला, जिसके बाद से इस खिलाड़ी के फैन्स काफी ज्यादा नाराज दिख रहे हैं।

close whatsapp