टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए स्पेशल प्रैक्टिस कर रहे हैं सरफराज खान
पिछले कुछ समय से सरफराज खान ने लाल गेंद फॉर्मेट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी प्रशंसा भी की है।
अद्यतन - Jul 18, 2023 2:56 pm

युवा खिलाड़ी सरफराज खान पिछले काफी समय से भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने को देख रहे हैं लेकिन उन्हें लगातार नजरअंदाज कर दिया जा रहा है। पिछले कुछ समय से सरफराज खान ने लाल गेंद फॉर्मेट में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी प्रशंसा भी की है। सभी का यही मानना है कि सरफराज को अब भारतीय टीम से खेलने का मौका भी मिलना चाहिए, हालांकि भारतीय टीम के चयनकर्ता उनके प्रदर्शन से अभी भी खुश नहीं है।
इसी वजह से सरफराज खान अब और भी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने आज यानी 18 जुलाई को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि वो काफी अलग तरीके की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर कर्नाटका इंस्टिट्यूट और क्रिकेट की है।
यह रही सरफराज खान की स्टोरी:

हाल ही में समाप्त हुए दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में सरफराज खान का बल्ला खामोश रहा था। वो इस टूर्नामेंट में वेस्ट जोन की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। दिलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में सरफराज खान बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 76 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाए।
सरफराज खान से इस मैच में तमाम लोगों को बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वो अपने फैंस की उम्मीदों पर खड़े नहीं उतर पाए। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी सरफराज खान का बल्ला खामोश रहा था। उन्हें मौके तो मिले लेकिन वो उसे भुना नहीं पाए।
हालांकि लाल गेंद प्रारूप में उन्हें मौका जरूर मिलना चाहिए था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में भी जब भारतीय टीम की घोषणा हुई थी तब तमाम लोगों ने इस पर सवाल उठाया था कि आखिर क्यों सरफराज को मौका नहीं दिया जा रहा है और इस समय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर है और उसमें भी इस खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि अगर सरफराज खान अपने अच्छे फॉर्म को जारी रखेंगे तो उन्हें जल्द ही भारतीय टीम से खेलते हुए देखा जा सकता है।