चयन ना होने BCCI से ही लिया सरफराज खान ने पंगा, इंस्टा रील पर दिखाए अपने रिकॉर्ड्स
घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का नहीं मिला सरफराज खान को फल।
अद्यतन - जनवरी 16, 2023 1:42 अपराह्न

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ है, लेकिन इस टीम में फिर से सरफराज खान को जगह नहीं मिली है। ये वो ही सरफराज खान जो घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों का पहाड़ खड़ा कर रहे हैं, लेकिन उसके बाद भी उनका टीम इंडिया में चयन नहीं हो रहा है। इस बीच खान की एक इंस्टा रील तेजी से वायरल हो रही है सोशल मीडिया पर।
अब फूटा सरफराज खान का दर्द
सभी क्रिकेट फैन्स को उम्मीद थी की सरफराज खान का इस बार तो भारत की टेस्ट में चयन हो ही जाएगी, लेकिन टीम में सूर्य को शामिल कर लिया गया। जिसे लेकर सरफराज ने कहा कि, टीम आने के बाद वो पूरी रात सो नहीं पाए थे और खुद से पूछ रहे थी कि मैं आखिर वहां क्यों नहीं हूं।
सरफराज खान ने बोर्ड और सेलेक्टर्स को दिखा दिया आईना
*घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का नहीं मिला सरफराज खान को फल।
*ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैच के लिए नहीं मिली टीम में जगह।
*जिससे नाराज मुंबई के बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी नई रील।
*जहां इस रील वीडियो में नजर आ रहे हैं सरफराज के घरेलू आंकड़े।
ये रील की है सरफराज खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर
हाल ही में इतने सारे अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे बल्लेबाज ने
दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव