ये NCA में क्या करने गए हैं Sarfaraz Khan, शमी के साथ रहते हुए लगा सोशल मीडिया का चस्का! - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये NCA में क्या करने गए हैं Sarfaraz Khan, शमी के साथ रहते हुए लगा सोशल मीडिया का चस्का!

Sarfaraz Khan इन दिनों Buchi Babu टूर्नामेंट की तैयारियां कर रहे हैं।

Shami And Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)
Shami And Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)

युवा बल्लेबाज Sarfaraz Khan इन दिनों NCA में कड़ा अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं, इसी कड़ी में ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। सरफराज आए दिन सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ इंस्टा स्टोरी शेयर करते रहते हैं, जहां इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया और इस बार खान के साथ टीम इंडिया का एक खास खिलाड़ी भी दिखा है।

घरेलू टूर्नामेंट में Sarfaraz Khan करेंगे मुंबई टीम की कप्तानी

15 अगस्त से Buchi Babu टूर्नामेंट खेला जाएगा, जिसमें युवा बल्लेबाज Sarfaraz Khan खेलते हुए नजर आएंगे और साथ ही वो मुंबई टीम की कप्तानी भी करेंगे। दूसरी ओर सरफराज खान की कप्तानी में धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी ये टूर्नामेंट खेलेंगे और उन्होंने Selectors के सामने ये इच्छा जताई है ऐसे में SKY कुछ ही दिनों में मुंबई टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

शमी के साथ रहते हुए Sarfaraz Khan को लगा इंस्टा का चस्का

*Sarfaraz Khan इन दिनों Buchi Babu टूर्नामेंट की तैयारियां कर रहे हैं।
*इसी कड़ी में युवा बल्लेबाज ने NCA से कुछ तस्वीरें की हैं इंस्टा स्टोरी पर शेयर।
*जिसमें एक तस्वीर में उनके साथ नजर आ रहे हैं गेंदबाज मोहम्मद शमी भी।
*इससे पहले युवा बल्लेबाज ने बल्लेबाजी अभ्यास का वीडियो किया था शेयर।

एक नजर डालते हैं Sarfaraz Khan की इंस्टा स्टोरी पर

Shami And Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)
Shami And Sarfaraz Khan (Image Credit- Instagram)

मोहम्मद शमी टीम इंडिया में वापसी करने के लिए बेकरार है

दूसरी ओर इस समय शमी NCA में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं, जहां उन्होंने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल खेला था। उसके बाद चोट ने इस खिलाड़ी के करियर पर ब्रेक लगा दिया था, इस बीच शमी अब तेजी से फिट हो रहे हैं और वो बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के जरिए टीम इंडिया में वापसी कर सकते है। खबर ये भी है कि इस तेज गेंदबाज ने घरेलू क्रिकेट खेलने में भी दिलचस्पी दिखाई है, ऐसे में देखना होगा की आखिर में शमी क्या फैसला लेते हैं।

हाल ही में शमी ने बल्लेबाजी करते हुए रील डाली थी

close whatsapp