AUS vs BAN: Sean Abbott ने बांग्लादेश को दिया पहला झटका, Tanzid Hasan को 36 रनों पर किया आउट  - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs BAN: Sean Abbott ने बांग्लादेश को दिया पहला झटका, Tanzid Hasan को 36 रनों पर किया आउट 

मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Australia vs Bangladesh (Image Credit- Twitter)
Australia vs Bangladesh (Image Credit- Twitter)

ICC Cricket World Cup 2023: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 43वां मैच आज 11 नवंबर, शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश (AUS vs BAN) के बीच पुणे के MCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता सीन एबाॅट ने दिलाई है। बता दें कि मुकाबले में उन्होंने पारी के 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर बांग्लादेशी सलामी बल्लेबाज तंजिद हसन (Tanzid Hasan) को काॅट एंड बाॅल आउट किया है। मैच में हसन ने 34 गेंदों में 36 रन बनाए।

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 14 ओवर बाद 1 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय लिटन दास 33* और नजमुल हुसैन शंतो 13* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया– डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

बांग्लादेश– तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमुदुल्लाह, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

ये भी पढ़ें- Vijay Hazare Trophy 2023: Dinesh Karthik को मिली तमिलनाडु की कमान, Washington Sundar को करेंगे रिप्लेस

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?