टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में नहीं मिली मोहम्मद सिराज को जगह तो फैन्स हुए नाराज
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में मोहम्मद सिराज ने किया था अच्छा प्रदर्शन।
अद्यतन - Oct 14, 2022 9:01 pm

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज यानी 14 अक्टूबर को आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए चोटिल जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। बता दें, अनुभवी मोहम्मद शमी को जसप्रीत बुमराह की जगह 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। जहां कुछ लोग शमी के टीम में शामिल होने को लेकर काफी खुश हैं वहीं कुछ लोगों का मानना है कि शमी की जगह इन फॉर्म मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया जाना चाहिए था।
बता दें, पीठ में लगी चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह आगामी ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। जहां एक तरफ मोहम्मद शमी ने IPL 2022 के बाद से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले नहीं खेले हैं, वहीं दूसरी ओर मोहम्मद सिराज ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए तमाम लोगों का मानना था कि सिराज को बुमराह की जगह टी-20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल कर लिया जाएगा लेकिन चयनकर्ताओं ने शमी को टीम में जगह दी। इसी वजह से तमाम भारतीय प्रशंसक BCCI के इस फैसले से काफी नाराज है।
बता दें, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया है। शार्दुल ने दीपक चहर की जगह ली जो चोटिल होने की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो वॉर्म अप मैच खेलेगी और अपने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के अभियान की शुरूआत 23 अक्टूबर से पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में करेगी।
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल अर्शदीप सिंह मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल
रिजर्व खिलाड़ी:
मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर
तमाम भारतीय लोगों ने मोहम्मद सिराज को 15 सदस्यीय दल में शामिल ना करने को लेकर ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:
Yea team management kaun kaun rehta bhai..How they make decisions don't understand 😂😂🤣. Should have been Siraj instead of Shami
— Sai (@saiwassup) October 14, 2022
https://twitter.com/DebAnu2002/status/1580889769961148416?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1580889769961148416%7Ctwgr%5E76b8e8277dea3d65d379743243b5f017c8c95050%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Ftwitter-reactions-cricket%2Fselection-blunder-fans-bemused-by-mohammed-sirajs-exclusion-from-indias-t20-world-cup-squad-7176%2F
Sometimes you judge bowlers by skill and what you see on the screen , not plain stats. Siraj had bowled beautifully at the death and was only getting better in the SA series.
And what experience does Shami in T20I's that he can boast of? Has played hardly 19 games ig
— Kaushik Jegadeesan (@kaushik0803) October 14, 2022
Siraj hona chahiye tha.
— 𝕊ℍ𝔸ℝ𝔸𝔻 🦁 (@sharad__tweets) October 14, 2022
Trash replaced by garbage as expected. Agar chance he Lena tha to siraj ya umran pe lete atleast koi expectations to nahi hoti 😔😔 https://t.co/VXGM7XwvgX
— हर्षित (@Italymeraghar) October 14, 2022
Siraj could have been better option.
— Sudharshan (@pmsudharshan) October 14, 2022
Not saying Shami is a bad choice but Siraj would have been a pick over Shami. Shami brings experience and Siraj has a variation !
— भारत वंशी मनु 🇮🇳⚽🥅 🍹☕🍍🍎😎🍴 (@mAnishhastir) October 14, 2022
The bcci has no idea to select the md .siraj he is in brilliant form its a sad news😢😢
— raj kumar (@RajuRaj38819656) October 14, 2022
No match time since few months for S Shami, also Siraj was bowling well and was in rhythm.
— Sumit Agarwal (@sumit_int) October 14, 2022
🚨 NEWS 🚨: Shami replaces Bumrah In India’s ICC Men’s T20 World Cup Squad. #TeamIndia | #T20WorldCup
Details 🔽https://t.co/nVovMwmWpI
— BCCI (@BCCI) October 14, 2022