ICC की जारी ताजा टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में शाहीन अफरीदी ने टॉप-10 में बनाई अपनी जगह - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC की जारी ताजा टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में शाहीन अफरीदी ने टॉप-10 में बनाई अपनी जगह

ICC टी-20 ताजा बल्लेबाजी रैंकिंग में बाबर आजम ने अपने स्थान को बरकरार रखा हुआ है।

Shaheen Afridi. (Photo by Michael Steele-ICC/ICC via Getty Images)
Shaheen Afridi. (Photo by Michael Steele-ICC/ICC via Getty Images)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की तरफ से जारी की गई ताजा पुरुष टी-20 रैंकिंग में पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 4 स्थानों की छलांग लगाते हुए 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। हाल में ही शाहीन अफरीदी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए एकमात्र टी-20 मुकाबले में अपने 4 ओवरों में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे।

इससे पहले शाहीन अफरीदी को ICC मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2021 का खिताब भी मिल चुका है। पिछले कुछ सालों में पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी तीनों ही फॉर्मेट में टीम के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसमें इस दौरान उनका सबसे यादगार प्रदर्शन भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में देखने को मिला था। जिसमें शाहीन ने अपने 4 ओवरों में 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा वनडे रैंकिंग में भी शाहीन ने 7वां स्थान हासिल किया है।

बाबर आजम ने टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में अपना पहला स्थान बरकरार रखा

पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम ने ICC टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पहला स्थान बरकरार रखा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टी-20 मुकाबले में बाबर के बल्ले से 46 गेंदों में 66 रनों की शानदार पारी देखने को मिली थी। इसके अलावा वनडे रैंकिंग में भी बाबर आजम इस समय पहले स्थान पर काबिज हैं।

वहीं पाकिस्तानी टीम के ओपनिंग बल्लेबाज इमाम उल हक को लेकर बात की जाए उनका भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान शानदार फॉर्म देखने को मिला था। जबकि ICC मेंस टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर 2021 का खिताब अपने नाम करने वाले मोहम्मद रिजवान अब टी-20 रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

यहां पर देखिए ICC की ताजा टी-20 रैंकिंग:

टॉप-10 बल्लेबाज

रैंक खिलाड़ी देश रेटिंग अंक
1 बाबर आजम पाकिस्तान 818
2 एडिन मार्करम साउथ अफ्रीका 796
3 मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान 794
4 डेविड मलान इंग्लैंड 728
5 डीवोन कॉन्वे न्यूजीलैंड 703
6 आरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया 692
7 मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड 669
8 क्विंटन डी कॉक साउथ अफ्रीका 658
9 पथुम निशांका श्रीलंका 654
10 केएल राहुल भारत 646

टॉप-10 गेंदबाज

रैंक खिलाड़ी देश रेटिंग अंक
1 तबरेज शम्सी साउथ अफ्रीका 784
2 आदिल रशीद इंग्लैंड 746
3 जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया 737
4 एडम जम्पा ऑस्ट्रेलिया 719
5 राशिद खान अफगानिस्तान 714
6 वानिन्दु हसरंगा श्रीलंका 687
6 एनरिक नॉर्खिया साउथ अफ्रीका 655
8 मुजीब उर रहमान अफगानिस्तान 654
9 नसुम अहमद बांग्लादेश 637
10 शाहीन अफरीदी पाकिस्तान 634

टॉप-5 ऑलराउंडर्स

रैंक खिलाड़ी देश रेटिंग अंक
1 मोहम्मद नबी अफगानिस्तान 276
1 शाकिब अल हसन बांग्लादेश 232
3 मोईन अली इंग्लैंड 205
4 जेजे स्मिट नामीबिया 177
5 लियम लिविंगस्टोन इंग्लैंड 171

close whatsapp