क्या कड़ी 'डाइट' के चलते हुई शेन वॉर्न की मौत - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या कड़ी ‘डाइट’ के चलते हुई शेन वॉर्न की मौत

शेन वॉर्न के मैनेजर James Erskine ने किया बहुत बड़ा खुलास।

Shane Warne
Shane Warne. (Photo Source: Getty Images)

4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न की मौत हुई थी, जिसके बाद से लगातार उनकी मौत को लेकर कोई ना कोई बड़े खुलासे हो रहे हैं। तो दूसरी ओर क्रिकेट जगत भी इस सदमे से बाहर नहीं निकल पा रहा है, वहीं वॉर्न के फैन्स को तो अभी तक इस खबर पूरी तरह से विश्वास भी नहीं हो रहा है। लेकिन इन सभी के बीच वॉर्न के मैनेजर ने एक बहुत बड़ा खुलासा किया, जो पूर्व गेंदबाजी के डाइट से जुड़ा हुआ है और इस खुलासे का शायद वॉर्न की मौत से भी कनेक्शन हो सकता है।

शेन वॉर्न की कड़ी ‘डाइट’ बनी मौत की वजह?

कभी अपनी स्पिन गेंदबाजी से अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को नचाने वाले वॉर्न का इस तरह चले जाना किसी को हजम नहीं हो रहा है, महज 52 साल की उम्र में फिरकी के इस फनकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया। किसे पता था कि छुट्टियां मनाने थाइलैंड गए वॉर्न कभी जिंदा ऑस्ट्रेलिया नहीं आएंगे। एक तरफ विला में हुई इस खिलाड़ी के मौत को लेकर हर नए खुलासे हो रहे थे, तो दूसरी ओर उनके पार्थिव देह को ऑस्ट्रेलिया लाने की तैयारियां तेज हो गई हैं जहां वॉर्न का पूरा परिवार है।

*शेन वॉर्न के मैनेजर James Erskine ने किया बहुत बड़ा खुलास।
*James Erskine के अनुसार वॉर्न थे 14 दिन की liquid diet पर।
*इस डाइट में वॉर्न सिर्फतरल पदार्थों का ही कर रहे थे लगातार सेवन।
* मैनेजर James के अनुसार वॉर्न ने पहले भी की थी इस तरह की डाइट।

थाइलैंड पुलिस ने भी बयान किया जारी

वहीं अब इस पूरे मामले को लेकर थाइलैंड पुलिस की तरफ से बयान आया है, जिसने वॉर्न की मौत से जुड़ी कई चीजों को लोगों के सामने रखा है। थाईलैंड पुलिस ने खुलासा किया कि ऑस्ट्रेलिया से थाईलैंड में छुट्टी मनाने से पहले वॉर्न को लगातार सीने में दर्द हो रहा था। हालांकि, एर्स्किन ने सीने में दर्द पता ना होने की बात बोली है।

close whatsapp