हार से इतने ज्यादा दुखी थे Shashank Singh, मैच के बाद खुद से ही कर रहे थे बात
पंजाब ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया है पोस्ट।
अद्यतन - Apr 10, 2024 12:46 pm

IPL 2024 में इस समय Shashank Singh के नाम की सनसनी मची हुई है, जहां पंजाब का ये बल्लेबाज खुद को लगातार साबित कर रहा है। वहीं कल हुए मैच में भी SRH के खिलाफ शशांक का बल्ला जमकर चला था, लेकिन वो आखिरी ओवर में टीम को जीत नहीं दिला पाए और उसके बाद बल्लेबाज का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
2 रन से जीती थी SRH की टीम
जी हां, SRH ने पंजाब के खिलाफ 2 रनों से जीत अपने नाम की थी, पहले खेलते हुए SRH टीम ने 9 विकेटों पर 182 रन बनाए थे। वहीं आखिरी ओवर तक गए इस खेल में पंजाब टीम 180 रन ही बना पाई, इस दौरान Shashank Singh ने नाबाद 46 रन बनाए और आशुतोष ने 33 रन बनाए। लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला पाए और SRH ने आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया। वैसे पंजाब टीम ने शशांक सिंह को गलती से ऑक्शन में अपने नाम किया था, जिसके बाद टीम को काफी सफाई भी देनी पड़ी थी और अब ये ही खिलाड़ी टीम के लिए दमदार प्रदर्शन कर रहा है हर मैच में।
SRH के खिलाफ मिली हार ने Shashank Singh को तोड़ दिया पूरी तरह
*पंजाब ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया है पोस्ट।
*वीडियो में Shashank Singh खुद से बात करते हुए दिखे।
*साथ ही शशांक खुद से थे काफी निराश, लग रहे थे काफी परेशान।
*आखिरी गेंद तक गए इस मैच को SRH टीम ने 2 रनों से जीता था।
Shashank Singh का ये वीडियो पोस्ट किया है पंजाब टीम ने
हार के बाद कप्तान शिखर धवन का बयान
आज IPL 2024 में होगा सिर्फ एक ही मैच
दूसरी ओर IPL 2024 में आज सिर्फ एक ही मैच खेला जाएगा, जहां राजस्थान टीम का सामना गुजरात की टीम से होगा। इन दोनों टीमों के बीच ये मैच जयपुर में खेला जाएगा, जो शाम 7:30 शुरू होगा। एक तरफ राजस्थान टीम ने अभी तक खेले सभी 4 मैच जीते हैं, तो गुजरात लगातार हार का सामना कर रही है लीग में। ऐसे में गुजरात के लिए आज का मैच भी आसान नहीं होगा।