शिखर धवन के अंदर का जागा गब्बर, अलग ही अंदाज में परिवार संग खेली होली!
इस बार होली पर शिखर धवन ने जमकर की मस्ती।
अद्यतन - मार्च 9, 2023 6:58 अपराह्न

टीम इंडिया के गब्बर यानी की शिखर धवन अपने हर एक दिन को खुलकर जीते हैं, जिसका नजारा उनके सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल ही जाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जहां होली के दिन गब्बर ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर मस्ती की और उससे जुड़ी एक इंस्टा रील भी शेयर की।
शिखर धवन का अंदाज सभी को पसंद आता है
जी हां, भले ही शिखर धवन टीम का हिस्सा हो या नहीं, वो हमेशा अपने मस्त अंदाज में रहते हैं। जिसके चलते लाखों फैन्स इस खिलाड़ी को पसंद करते हैं और साथ ही सोशल मीडिया पर इनके वीडियो भी जमकर वायरल होते हैं।
होली के दिन अलग ही अवतार में थे शायद शिखर धवन
*इस बार होली पर शिखर धवन ने जमकर की मस्ती।
*इंस्टाग्राम पर गब्बर ने होली के दिन की रील की शेयर।
*पहले धवन ने अपने परिवार के संंग खेली खूब होली।
*फिर बाद में इस खिलाड़ी ने किया जमकर डांस भी।
शिखर धवन ने कुछ इस तरह खेली थी इस बार की होली
पंजाब टीम के कैंप में शामिल हुए थे गब्बर
इस बार IPL 2023 में पंजाब टीम की कप्तानी फिर से बदल दी गई है और गब्बर यानी की शिखर धवन को टीम की कमान सौंपी गई है।जिसे लेकर ये खिलाड़ी काफी ज्यादा ही उत्साहित है और हाल ही में धवन ने मोहाली में हुए टीम के कैंप में हिस्सा लिया था और जमकर अभ्यास किया था।