क्या कप्तानी से बदल जाएगा रोहित शर्मा का व्यक्तित्व? जानिए कप्तान के करीबी दोस्त शिखर धवन की राय - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या कप्तानी से बदल जाएगा रोहित शर्मा का व्यक्तित्व? जानिए कप्तान के करीबी दोस्त शिखर धवन की राय

सलामी जोड़ी के तौर पर रोहित शर्मा और शिखर धवन ने 111 पारियों में 45.40 की औसत से 4994 रन बनाए हैं।

Shikhar Dhawan and Rohit Sharma (Image Source: BCCI)
Shikhar Dhawan and Rohit Sharma (Image Source: BCCI)

रोहित शर्मा और शिखर धवन सीमित ओवरों के क्रिकेट में दुनिया के सबसे खतरनाक सलामी बल्लेबाजी जोड़ी में से एक है। सलामी बल्लेबाज के तौर पर दोनों ने एक-साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को कई मैचों में कई सालों तक मजबूत शुरुआत दिलाई। मैदान पर मजबूत प्रदर्शन के अलावा दोनों के बीच गहरी दोस्ती भी है। शिखर धवन और रोहित शर्मा के बीच गहरी दोस्ती और विश्वास ने दोनों को इतने सालों तक बतौर सलामी बल्लेबाज सफलता हासिल करने में अहम भूमिका निभाई।

शिखर धवन ने भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद मददगार इंसान बताया, और कहा वह भले ही खेल के तीनो प्रारूपों में कप्तान बन गए हो, लेकिन एक व्यक्ति के रूप में वह पहले जैसे ही रहेंगे, उनके व्यक्तित्व में नेतृत्व से कोई फर्क नहीं आएगा।

शिखर धवन ने की रोहित शर्मा की तारीफ

Times of India के साथ एक साक्षात्कार में, शिखर धवन ने रोहित शर्मा के उन गुणों के बारे में बताया जिनके वह मुरीद है। अनुभवी बल्लेबाज ने बताया रोहित शर्मा एक दुर्लभ व्यक्ति हैं। वह शांतचित्त, तनावमुक्त, स्मार्ट और मिलनसार है। उसका सबसे अच्छा गुण यह है कि वह सरल और पहुंच-योग्य व्यक्ति है। वह खेल को बहुत अच्छे से पढ़ता है।

शिखर धवन ने आगे कहा रोहित शर्मा भले ही अभी भारत के कप्तान है, लेकिन जो लोग उसे जानते हैं, उनके लिए वह वही रोहित शर्मा है। वह बहुत मददगार इंसान है। भारतीय कप्तान में एक और अच्छा गुण हैं, भले ही उसके पास आपको बताने के लिए कुछ कठिन और मुश्किल हो, लेकिन वह आपको इस तरह से बताएगा कि एक बार भी आपको वो महसूस नहीं होगा। किसी भी कठिन बात को वह बिना दिल दुखाये या उस चीज को महसूस कराये बिना वह आपको बता भी देगा और पता भी नहीं चलेगा।

आपको बता दें, शिखर धवन जल्द ही आगामी आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। पंजाब किंग्स (PBKS) का आईपीएल 2022 में पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ 27 मार्च को खेला जाएगा। जबकि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे।

close whatsapp