शिखर धवन ने पोस्ट की बेहद कमाल की तस्वीर, लेकिन फैन्स पोस्ट पर करने लगे हिटमैन को याद
शिखर धवन ने एक कमाल की तस्वीर की है सोशल मीडिया पर पोस्ट।
अद्यतन - अगस्त 15, 2023 2:10 अपराह्न

जब भी किसी सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान होने वाला होता है, तो फैन्स के लिए शिखर धवन की वापसी उम्मीद बढ़ जाती है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता और धवन की भारतीय टीम में वापसी हो ही नहीं रही है। उसके बाद भी गब्बर के फैन्स निराश नहीं होते और धवन के सोशल मीडिया पोस्ट पर वापसी के लिए कमेंट करना शुरू कर देते हैं।
हाल ही में पाकिस्तान को लेकर दिया था बड़ा बयान
भले ही शिखर धवन की टीम इंडिया में वापसी नहीं हो रही है, लेकिन वो भारतीय टीम के मुकाबलों को लेकर बयान देते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान टीम के साथ मैच को लेकर एक बयान दिया था, जिसने काफी ज्यादा ही सुर्खियां बटोरी थी। गब्बर ने कहा था कि इंडिया-पाकिस्तान के मैच में दोनों टीमों पर काफी दबाव होता है और वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार मंजूर नहीं होती।
शिखर धवन के पोस्ट पर, रोहित को लेकर क्यों कमेंट आ रहे हैं?
*शिखर धवन ने एक कमाल की तस्वीर की है सोशल मीडिया पर पोस्ट।
*तस्वीर के कमेंट बॉक्स में फैन्स ने टीम में धवन की वापसी की मांग रखी।
*फैन्स रोहित के साथ वर्ल्ड कप में धवन को ओपनिंग करता देखना चाहते हैं।
*टीम इंडिया के लिए हिटमैन-गब्बर की जोड़ी हिट रही है बतौर ओपनर।
शिखर धवन की इस तस्वीर पर आ रहे हैं रोहित को लेकर कमेंट
रोहित भी दे रहे हैं अब वर्ल्ड कप 2023 को लेकर बयान
कुछ दिनों पहले ICC ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2023 को लेकर बयान दे रहे थे। रोहित का कहना था कि, वर्ल्ड कप 1 या 2 दिन में नहीं जीता जा सकता और इसके लिए टीम को पूरे डेढ़ महीने कड़ी मेहनत करनी होगी। साथ ही हिटमैन ट्रॉफी को इतने पास से देखकर काफी इमोशनल भी हो गए थे, वहीं टीम इंडिया ने जब साल 2011 में वर्ल्ड कप जीता था तो रोहित उस टीम का हिस्सा नहीं थे।