RCB के खिलाफ मयंक अग्रवाल और शिखर धवन की शानदार साझेदारी देख मुरीद हुए पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता - क्रिकट्रैकर हिंदी

RCB के खिलाफ मयंक अग्रवाल और शिखर धवन की शानदार साझेदारी देख मुरीद हुए पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए 71 रनों की अहम साझेदारी की।

Mayank Agarwal
Mayank Agarwal. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन के दूसरे दिन पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेजेर्स (RCB) के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिला। पंजाब किंग्स ने एक बड़े स्कोर को सफलतापूर्वक पीछा कर इस सीजन की शुरुआत शानदार जीत से की। हालांकि RCB की तरफ से भी शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली जिसमें टीम के नए कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने पहले ही मैच में 57 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्के लगाकर 88 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वहीं पूर्व कप्तान विराट कोहली और दिनेश कार्तिक ने भी टीम के लिए 41 और 32 रनों का योगदान दिया और टीम के स्कोर को 200 पार पहुंचाने में मदद की।

वहीं दूसरी तरफ PBKS की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे शिखर धवन और टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल ने एक शानदार साझेदारी कर मध्यक्रम बल्लेबाजों के लिए काम आसान कर दिया। दोनों बल्लेबाजों ने अपनी टीम के लिए पहले विकेट के लिए 71 रनों की अहम साझेदारी की। बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने 29 गेंदों में 5 चौके और एक छक्का लगाकर 43 रनों की पारी खेली जबकि टीम के नए कप्तान मयंक अग्रवाल ने 24 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 32 रन बनाए।

उसके बाद भानुका राजपक्षा ने भी 22 गेंदों में 43 रनों की तेज पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस बीच मयंक अग्रवाल और शिखर धवन की साझेदारी को देखकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना है पंजाब किंग्स के पास धवन और मयंक के रूप में बेशकीमती खिलाड़ी हैं।

“130 से ऊपर स्ट्राइक रेट शिखर धवन को एक मूल्यवान खिलाड़ी बनाता है”- दीप दासगुप्ता

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने 247.नेट पर क्रिकट्रैकर पर ‘नॉट जस्ट क्रिकेट शो’ पर कहा “शिखर धवन और मयंक अग्रवाल ने पहले भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और पंजाब किंग्स को दोनों खिलाड़ियों से सामान प्रदर्शन की उम्मीद करनी चाहिए। शिखर धवन ने अपने शानदार प्रदर्शन से 130 से ऊपर का स्ट्राइक रेट बनाए रखा जो उन्हें एक मूल्यवान खिलाड़ी बनाता है। टी-20 क्रिकेट में उनका अनुभव उनके प्रदर्शन में अहम रोल अदा करता है।”

दीप दासगुप्ता ने पंजाब के नए कप्तान मयंक अग्रवाल की तारीफ करते हुए कहा “मयंक अग्रवाल ने पहले भी IPL में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया है और कप्तानी भी हासिल की है। इसके अलावा वह टीम में लगातार बने हुए हैं और उन्होंने अपनी टीम को जिताने के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां भी खेली हैं।”

close whatsapp