कप्तान शिखर धवन ने अब खाने को लेकर कुक से किया तगड़ा झगड़ा! - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तान शिखर धवन ने अब खाने को लेकर कुक से किया तगड़ा झगड़ा!

फिर से कप्तान शिखर धवन की नई रील हुई सोशल मीडिया पर वायरल।

Shikhar Dhawan (Photo Source: Instagram)
Shikhar Dhawan (Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया को अब जिम्बाब्वे दौरा करना है, जहां इस दौरे के लिए शिखर धवन को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। लेकिन दौरा शुरू होने से पहले ही गब्बर का एक वीडियो वायरल हो गया है, जो कुछ दी देर में सुर्खियां भी बटोर चुका है।

कप्तान शिखर धवन का टी-20 करियर खत्म क्या?

हाल ही में एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, जिसमें एक बार फिर से शिखर धवन का नाम गायब था। जिसके बाद ये साफ हो गया है कि, इस खिलाड़ी का टी-20 प्रारूप में करियर नहीं बचा है और सिर्फ वनडे में ही शिखर धवन को छोटी सीरीज के लिए कप्तान बनाया जा रहा है।

डाइनिंग टेबल पर अपने कुक से लड़ाई करने लगे कप्तान शिखर धवन!

*फिर से कप्तान शिखर धवन की नई रील हुई सोशल मीडिया पर वायरल।
*एक बार फिर से अपने कुक के साथ गब्बर ने बनाई है काफी ज्यादा फनी रील।
*खाने को लेकर ट्रेंड वाले मीम के साथ शिखर धवन ने बनाई ये नई रील।
*कुछ ही देर में इस रील पर आ गए हैं अभी तक लाखों लाइक्स।

कप्तान शिखर धवन की ये रील काफी मजेदार है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

जिम्बाब्वे दौरे के बाद इस खिलाड़ी से होगी बात

टी-20 सीरीज में धवन का चयन नहीं हो रहा है, जिसके बाद ये बात साफ हो गई है कि अब सेलेक्टर्स उन्हें इस प्रारूप में मौका देने के मूड में नहीं है। साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जिम्बाब्वे दौरे के बाद धवन के भविष्य को लेकर BCCI गब्बर से बात करेगी।

टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए नहीं हुआ था चयन

BCCI का पूरा फोकस युवा खिलाड़ियों पर है, इसी कारण के चलते शिखर का चयन टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए भी नहीं हुआ था।

close whatsapp