शिखर धवन को शायद टीम इंडिया और टी-20 वर्ल्ड कप से मतलब नहीं है!
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं बल्लेबाज शिखर धवन।
अद्यतन - अक्टूबर 18, 2022 4:07 अपराह्न

धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन को अब बस वनडे प्रारूप में ही टीम इंडिया की तरफ से खेलने का मौका मिला है, साथ ही ये खिलाड़ी कभी-कभी टीम इंडिया की कप्तानी भी कर लेता है, जिसमें गब्बर सिर्फ और सिर्फ जीत की कहानी लिखना ही जानते हैं। वहीं दूसरी ओर इन दिनों ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर छाया है हुआ है जिसके कई अलग-अलग कारण है।
शिखर धवन की कप्तानी में हमेशा जीत अपने नाम करती है टीम इंडिया
बतौर कप्तान शिखर धवन का रिकॉर्ड टीम इंडिया के लिए शानदार रहा है, जहां गब्बर अपनी कप्तानी में लंका, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका को वनडे सीरीज में मात दे चुके हैं और कई युवा खिलाड़ी गब्बर की कप्तानी में खेलना पसंद करते हैं।
शिखर धवन टी-20 वर्ल्ड कप में नहीं देखेंगे क्या टीम इंडिया के मैच?
*टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं बल्लेबाज शिखर धवन।
*दूसरी ओर गब्बर सोशल मीडिया पर रहते हैं काफी एक्टिव, खासकर इंस्टा पर।
*इसी कड़ी में बल्लेबाज शिखर ने अपनी कुछ तस्वीर की है इंस्टाग्राम पर पोस्ट।
*इन तस्वीरों में थोड़े अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं भारतीय टीम के गब्बर।
टीम इंडिया से दूर शिखर धवन तो CHILL मार रहे हैं भाई!
कुछ दिनों पहले पिता जी के साथ गब्बर ने डाली थी फनी रील
इस साल भी नहीं हुआ टी-20 वर्ल्ड कप के लिए चयन
धवन को सबसे बड़ा झटका तब लगा था, जब उनका चयन साल 2021 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं हुआ था। उसके बाद साफ हो गया था कि उन्हें इस प्रारूप में नहीं चुना जाएगा और इस बार भी उनका चयन नहीं हुआ वर्ल्ड कप के लिए।