AUS vs WI: स्टीव स्मिथ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा करियर का 29वां टेस्ट शतक - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs WI: स्टीव स्मिथ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा करियर का 29वां टेस्ट शतक

ऑस्ट्रेलिया के इस धाकड़ बल्लेबाज ने सर डाॅन ब्रैडमैन की बराबरी कर ली है।

Steve Smith (Photo source: Twitter)
Steve Smith (Photo source: Twitter)

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला 30 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 29वां टेस्ट शतक लगाया है।

गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पर्थ में खेला जा रहा है और इस मैच के दूसरे दिन टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 29वां शतक लगा दिया है।

फाॅर्म में लौट चुके हैं स्मिथ

बता दें कि हाल में ही खत्म हुए टी-20 विश्व कप 2022 में स्टीव स्मिथ को ज्यादा मैच खेलने के लिए नहीं मिले थे, स्मिथ को सिर्फ एक मुकाबले में ही खिलाया गया था। इसके बाद कंगारू टीम टी-20 विश्व कप खिताब को अपनी धरती पर नहीं बचा पाई थी।

लेकिन दूसरी तरफ टी-20 विश्व कप 2022 के ठीक बाद खत्म हुई इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में स्टीव स्मिथ ने लगातार दो अर्धशतक लगा कर अपनी फाॅर्म में लौटने के संकेत दे दिए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन स्टीव स्मिथ 59 रन बनाकर नाबाद रहे थे और दूसरे दिन उन्होंने अपने टेस्ट करियर में एक और खास उपलब्धि हासिल की।

यह शतक लगाने के साथ ही उन्होंने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डाॅन ब्रैडमैन की बराबरी कर ली है और ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे शतक लगाने के मामले में अब स्मिथ से आगे मैथ्यू हेडन (30), स्टीव वाॅ (32) और रिकी पोंटिग (41) ही हैं।

खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 132 ओवर बाद तीन विकेट के नुकसान पर 475 रन बना लिए हैं। क्रीज पर स्टीव स्मिथ 242 गेंदो में 143 रन और ट्रैविस हैड 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। डेविड वार्नर 5, उस्मान ख्वाजा 65 और मार्नस लाबुशाने 204 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।

close whatsapp