कप्तानी जाने के बाद मीडिया के सामने बेहद मायूस दिखे शिखर धवन! - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तानी जाने के बाद मीडिया के सामने बेहद मायूस दिखे शिखर धवन!

ज़िम्बाब्वे पहुंचने के बाद शिखर धवन ने मीडिया के सवालों का दिया जवाब।

Shikhar Dhawan (image Credit- Instagram)
Shikhar Dhawan (image Credit- Instagram)

ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए पहले टीम इंडिया की कप्तानी शिखर धवन को दी गई थी, लेकिन बाद में इस फैसले को बदल दिया गया और केएल राहुल को कप्तान बना दिया गया। बोर्ड के इस फैसले से कई फैन्स नाराज है, साथ ही उनका कहना है कि धवन के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था।

कप्तानी के मामले में हिट हैं शिखर धवन

हाल ही में शिखर धवन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तानी की थी, जहां उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे सीरीज 3-0 से जीती थी और उसके बाद धवन की कप्तानी की काफी तारीफ भी हुई थी।

कप्तानी जाने के बाद धवन ने किया मीडिया के सवालों का सामना

*ज़िम्बाब्वे पहुंचने के बाद शिखर धवन ने मीडिया के सवालों का दिया जवाब।
*इस दौरान मीडिया ने किया गब्बर से इस दौरे को लेकर किया सवाल।
*धवन बोले- टीम के लिए अच्छा करना है, साथ ही काफी रन भी बनाने हैं।
*लेकिन कप्तानी जाने के बाद काफी ज्यादा निराश दिख रहे थे शिखर धवन।

कप्तानी जाने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए शिखर धवन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

नहीं मिल रहा अब टी-20 में भी मौका

टीम इंडिया के सेलेक्टर्स अब खिलाड़ियों को साफ संदेश देना शुरू कर चुके हैं, अगर किसी खिलाड़ी का लंबे समय तक चयन नहीं हो रहा है तो उसके लिए वापसी के दरवाजे बंद हो रहे हैं। ऐसा ही कुछ गब्बर के साथ हो रहा है और उन्होंने टी-20 टीम में ना चुनकर सिर्फ वनडे में मौका दिया जा रहा है।

कैसा रहने वाला ये दौरा?

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया अभ्यास शुरू कर चुकी है, भारतीय टीम को मेजबान टीम के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।

close whatsapp