3 भारतीय क्रिकेटर जिनकी पत्नी ने उन्हें दिया तलाक, नंबर 4 जल्द ही हो सकता है लिस्ट में शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

3 भारतीय क्रिकेटर जिनकी पत्नी ने उन्हें दिया तलाक, नंबर 4 जल्द ही हो सकता है लिस्ट में शामिल

हार्दिक पांड्या का नाम बहुत ही जल्द इस लिस्ट में शामिल हो सकता है।

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X)
Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और उनकी पारिवारिक जिंदगी की खबरों ने सुर्खियां बटोर रखी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हार्दिक की पत्नी व माॅडल Nataša Stanković जल्द ही क्रिकेटर से तलाक ले सकती हैं।

ऐसे में आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा इसके पीछे क्या वजह रही होगी कि नताशा हार्दिक से तलाक ले रही हैं। साथ ही बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी भारतीय क्रिकेटर के साथ ऐसा हो रहा है। हार्दिक से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी पत्नियां उन्हें तलाक दे चुकी हैं। तो आइए ऐसे ही 3 भारतीय क्रिकेटरों के बारे में आपको जानकारी देते हैं:

1. दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)

बता दें कि दिनेश कार्तिक ने दीपिका पल्लीकल से शादी करने से पहले निकिता वंजरा के साथ साल 2007 में शादी रचाई थी। हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम के एक अन्य क्रिकेटर मुरली विजय के साथ प्यार की वजह से निकिता ने कार्तिक को तलाक दे दिया और उनसे अलग हो गई थी। दोनों बचपन के दोस्त भी थे, लेकिन पता नहीं क्या हुआ कि निकिता ने डीके को तलाक देने का फैसला कर लिया।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp