बीवी की मार खाने से जुड़ी रील की शिखर धवन ने पोस्ट, हंस-हंस के पेट दर्द करने लगेगा आपका
शिखर धवन ने एक मजेदार रील शेयर की है इंस्टा पर अपने फैन्स के साथ में।
अद्यतन - जनवरी 10, 2024 12:07 अपराह्न

जब भी फैन्स शिखर धवन की इंस्टा रील्स देखते हैं, तो उनका दिन बन जाता है। जहां ये खिलाड़ी अपने फैन्स का रील्स के जरिए खूब मनोरंजन करता है और धवन की रील्स भी इंस्टा पर जमकर वायरल होती है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है और इंस्टा पर गब्बर की नई रील्स ने फैन्स को हंसा-हंसा के पागल कर दिया है।
शिखर धवन के लिए बंद हो गए हैं टीम इंडिया के दरवाजे
जी हां, धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन के लिए अब टीम इंडिया के दरवाजे बंद हो गए हैं, जिसके कई कारण है। जहां बोर्ड अब आने वाले समय को देखते हुए युवा खिलाड़ियों को मौके दे रहा है, साथ ही साल 2023 में धवन का एक भी बार भारतीय टीम में चयन नहीं हुआ और ये उनके इंटरनेशनल करियर खत्म होने का एक साफ संदेश है।
शादी करने से डर रहे हो, तो शिखर धवन का ये वीडियो देख लो
*शिखर धवन ने एक मजेदार रील शेयर की है इंस्टा पर अपने फैन्स के साथ में।
*अपनी इस नई रील में शादी से जुड़ी बात कर रहा है ये धाकड़ बल्लेबाज।
*धवन ने बोले- कुछ लोग इसलिए शादी नहीं कर रहे, क्योंकि बीवी मारती है।
*उसके बाद आगे रील में गब्बर ने बोल- अरे पागलों बीवी रोज-रोज थोड़ी मारती है।
शिखर धवन की ये मजेदार रील आपको काफी पसंद आने वाली है
फिर से क्रिकेट के मैदान पर लौट आया है गब्बर
भले ही शिखर धवन को टीम इंडिया से मौके नहीं मिल रहे हो, लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी क्रिकेट से दूर नहीं हुआ है। जहां गब्बर एक बार फिर से 22 गज पर एक्टिव हो गए हैं, इस समय शिखर IPL 2024 की तैयारियों में लगे हुए हैं और पंजाब टीम के स्पेशल कैंप का हिस्सा हैं। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें उन्होंने हाल ही में इंस्टा पर फैन्स के साथ शेयर की थी, साथ ही इस साल भी वो पंजाब टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।