IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में शिवम दुबे ने की कसी हुई गेंदबाजी, चार ओवर में दिए मात्र इतने रन  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में शिवम दुबे ने की कसी हुई गेंदबाजी, चार ओवर में दिए मात्र इतने रन 

भारत को वनडे सीरीज बराबरी पर खत्म करने के लिए तीसरे वनडे को हर हाल में जीतना होगा।

Shivam Dube (Image Credit- Twitter X)
Shivam Dube (Image Credit- Twitter X)

IND vs SL 3rd ODI: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज 7 अगस्त, बुधवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) बहुत ही ज्यादा कसी गेंदबाजी करते हुए नजर आए हैं, जिससे श्रीलंकाई बल्लेबाज पावरप्ले में हाथ नहीं खोल सके।

तो वहीं श्रीलंका के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में औसत प्रदर्शन करने के बाद, दुबे पर तीसरे वनडे में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद थी। टीम की इस उम्मीद पर शिवम दुबे एकदम खरे उतरे हैं। टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली मेजबान श्रीलंका के खिलाफ कप्तान रोहित ने दुबे को पावरप्ले में ही गेंद थमाई।

शिवम श्रीलंकाई पारी का दूसरा ओवर फेंकने आए और इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 2 रन खर्चे। इसके बाद उन्होंने चौथा ओवर फेंका और इसमें भी उन्होंने सिर्फ 1 रन दिया। इसके बाद उन्होंने श्रीलंका की पारी का छठा ओवर डाला और इस ओवर में दुबे ने मात्र 1 रन दिया।

इसके बाद उन्होंने 8वां ओवर फेंका और इस ओवर में दुबे ने 5 रन दिए। इस तरह शिवम दुबे ने पावरप्ले में फेंके चार ओवर में सिर्फ 9 रन दिए, जिससे टीम इंडिया मेजबान टीम पर शुरू से शिकंजा कसने में कामयाब रही।

श्रीलंका ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 249 रनों का लक्ष्य

दूसरी ओर, मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए हैं। श्रीलंका के लिए ओपनर अविष्का फर्नाडो ने 96 रन, तो पथुम निसंका ने 45 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा विकेटकीपर कुसल मेंडिस ने 59 रनों की पारी खेली, जबकि कामिंदु मेंडिस ने 23* रनों का योगदान दिया।

टीम इंडिया की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो डेब्यू कर रहे रियान पराग को सर्वाधिक 3 विकेट मिले। जबकि मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, वाॅशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या टीम इंडिया इस टारगेट को हासिल कर पाती या नहीं?

close whatsapp