IPL 2023: शार्दुल ठाकुर ने RCB के खिलाफ खेली 68 रनों की विस्फोटक पारी, तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया
इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 9वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच में खेला जा रहा है।
अद्यतन - Apr 6, 2023 9:27 pm

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 9वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच में खेला जा रहा है। इस शानदार मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
इस महत्वपूर्ण मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से शार्दुल ठाकुर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 68 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने RCB के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख़्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।
बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने शुरुआती 5 विकेट मात्र 89 रन पर ही गंवा दिए थे। टीम की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने 44 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 57 रन की बहुमूल्य अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि उनके अलावा कोई भी अन्य टॉप 5 बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। आंद्रे रसैल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। ऐसे में कोलकाता को भी ठाकुर से बड़ी पारी की उम्मीद थी और उन्होंने वैसा ही प्रदर्शन किया।
शार्दुल ठाकुर की विस्फोटक पारी को लेकर तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:
https://twitter.com/HaramiParindey/status/1644002969560686593?s=20
https://twitter.com/chelseaKar_/status/1644002956562534401?s=20
Lord Shardul supremacy
— BLANKYO (@NoisyMedium) April 6, 2023
Lord rinku and lord shardul masterclass
89-5
To almost 200— Rohit (@imr0hit_) April 6, 2023
https://twitter.com/cs_atharva/status/1644003216130965509?s=20
#KKRvsRCB Lord Shardul #IPL23 pic.twitter.com/3MGE1tYhUL
— Pradeep sah 👨💻 (@ig_toxicpradeep) April 6, 2023
Are lord shardul😢
— Mahesh Keshwala (@RealThugesh) April 6, 2023
Lord Shardul on 🔥 pic.twitter.com/IawhhRAL90
— Hitesh kalwania (@HiteshKalwania) April 6, 2023
Siraj is getting belted by Lord Shardul. lmao 🤣
— 𝐒𝐡𝐫𝐞𝐲𝐚𝐬𝐌𝐒𝐃𝐢𝐚𝐧™ (@Itzshreyas07) April 6, 2023
बता दें, जहां एक तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अपने पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ जबरदस्त हार मिली थी वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त दी।
ये रही KKR बनाम RCB मुकाबले की प्लेइंग XI:
कोलकाता नाइट राइडर्स:
मनदीप सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन
टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती
कोलकाता नाइट राइडर्स सब्स्टीट्यूट:
सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, एन जगदीशन, डेविड वीज
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), दिनेश कार्तिक, ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज़ अहमद, डेविड विली, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सब्स्टीट्यूट:
फिन ऐलेन, सोनू यादव, महिपाल लोमरोर, सुयश प्रभुदेसाई, अनुज रावत