IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को बड़ा झटका, श्रेयस अय्यर को पीठ और कमर में दर्द की शिकायत  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को बड़ा झटका, श्रेयस अय्यर को पीठ और कमर में दर्द की शिकायत 

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 15 फरवरी से खेला जाएगा।

India vs England (Image Credit- Twitter X)
India vs England (Image Credit- Twitter X)

IND vs ENG Test Series 2024: भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के अभी तक दो टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक में जीत हासिल की है। सीरीज का तीसरा मैच 15 फरवरी से सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने जा रहा है।

हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि इस मैच से पहले टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने पीठ और कमर में दर्द की शिकायत मैनेजमेंट को बताई है। इस बात के बाद इस बात की पूरी संभावना है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो सकते हैं।

सीनियर सोर्स ने दी जानकारी

बता दें कि भारतीय क्रिकेट से करीब से जुड़े एक सीनियर सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस के हवाल से कहा- श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट और मेडिकल स्टाफ को बताया है कि उसे 30 से अधिक गेंद खेलने के बाद पीठ में अकड़न महसूस होती है।

सूत्र ने आगे बताया कि जब वह आगे डिफेंस करने के लिए जाते हैं तो उसे अपन कमर में दर्द महसूस होता है। जब से उन्होंने सर्जरी कराई है, तब से वह इस समस्या से जूझ रहे हैं। इसलिए उन्हें फिलहाल कुछ समय के लिए आराम की सलाह दी जा रही है। इसके बाद वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) जाएंगे।

इस सूत्र के दिए बयान पर गौर करें तो इस बात की पूरी संभवना है कि श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे तीन मैचों से बाहर हो सकते हैं। तो वहीं अगर अय्यर टेस्ट सीरीज से बाहर होते हैं तो देखने लायक बात होगी कि भारतीय टीम मैनेजमेंट अय्यर के रिप्लेसमेंट के तौर पर किस खिलाड़ी को टीम में चुनता है?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?