स्कॉट स्टायरिस ने तो श्रेयस अय्यर को भविष्य का भारतीय कप्तान बता दिया
श्रेयस अय्यर इस समय टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर है।
अद्यतन - Jul 21, 2022 6:19 pm

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्कॉट स्टायरिस श्रेयस अय्यर की नेतृत्व क्षमता से बेहद प्रभावित है, और उन्होंने कहा कि वह भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी के भविष्य के दावेदार हैं। पूर्व ऑलराउंडर ने शार्ट गेंदों के खिलाफ श्रेयस अय्यर के संघर्ष पर भी अपने विचार साझा किए।
स्कॉट स्टायरिस ने आगे कहा कि श्रेयस अय्यर एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, और उनके सभी गुणों को पसंद करते हैं, और साथ ही उम्मीद जताई कि वह शार्ट गेंदों के खिलाफ सफलता पाने का रास्ता खोज लेंगे। उन्होंने अय्यर की तुलना पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना से भी की है।
श्रेयस अय्यर को शॉर्ट गेंदों के खिलाफ अपनी समस्या को सुलझाने की जरूरत है: स्कॉट स्टायरिस
स्कॉट स्टायरिस ने Sports18 को बताया: “श्रेयस अय्यर के पास जो नेतृत्व गुण है, मैं उसका बहुत बड़ा फैन हूं, और मुझे लगता है कि उसके पास भारत के कप्तान बनने की वास्तविक संभावना है। इस कारण मैं उसे टीम में देखना चाहता हूं और यहां तक कि उसे अधिक से अधिक मौके देना चाहता हूं।”
पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा: “मुझे श्रेयस अय्यर के शार्ट गेंदों के खिलाफ संघर्ष के आस-पास जो नकारत्मकता है वो पसंद नहीं है, क्योंकि इससे तो हर कोई वाकिफ है, यह कोई रहस्य नहीं है। शॉर्ट बॉल के खिलाफ उनका संघर्ष वास्तव में एक मुद्दा है। मुझे लगता है कि सभी टीमें उस पर हमला करती हैं, तेज गेंदबाज बाउंसर के साथ शरीर पर, और बगल के नीचे, और मुझे नहीं लगता कि उसे इससे निपटने का कोई रास्ता मिल गया है।
श्रेयस अय्यर इस मामले में लगभग सुरेश रैना की तरह है, जहां टीमें जानती है कि हमला कहां करना है। अब श्रेयस को शार्ट गेंदों के खिलाफ सफल होने का रास्ता खोजना है। अगर वह ऐसा कर लेता है, तो मुझे लगता है कि भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक होंगे। मुझे वास्तव में श्रेयस के सभी गुण पसंद हैं,वह बहुत प्रतिभाशाली है। मैं चाहता हूं कि उन्हें लगातार अवसर दिए जाए ताकि वह अपनी इस कमजोरी को दूर कर पाए और यदि वह सफल नहीं हुआ, तो आप निश्चित ही अन्य विकल्प ढूंढ सकते है।”