प्लेइंग इलेवन में जगह देने के नाम पर सुनील नारायण से क्या-क्या करवा रहे हैं श्रेयस अय्यर - क्रिकट्रैकर हिंदी

प्लेइंग इलेवन में जगह देने के नाम पर सुनील नारायण से क्या-क्या करवा रहे हैं श्रेयस अय्यर

आईपीएल में इस साल एक साथ खेलते हुए दिखेंगे अय्यर और नारायण।

Sunil Narine and Shreyas Iyer (Photo Source: Instagram)
Sunil Narine and Shreyas Iyer (Photo Source: Instagram)

आईपीएल 2022 सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। सीजन के पहले मुकाबले के लिए दोनो ही टीमें काफी उत्साहित नजर आ रही है। इस मुकाबले की सबसे खास बात ये रहेगी कि, केकेआर और सीएसके दोनो अपने नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी। इस बड़े मैच से पहले केकेआर ने कुछ तस्वीर साझा की है जो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी बिल्कुल हैरान रह जाएंगे।

दरअसल मेगा ऑक्शन में केकेआर ने श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ की कीमत देकर खरीदा था और उन्हें अपना कप्तान नियुक्त किया था। इससे पहले केकेआर ने वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसल और सुनील नारायण को रिटेन किया था। सुनील नारायण जो केकेआर टीम का अभिन्न हिस्सा हैं, वो सोशल मीडिया पर इस वक्त चर्चा का विषय बने हुए हैं।

श्रेयस अय्यर ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें स्टोरी के माध्यम से साझा की, जिसमें सुनील नारायण उनका बाल काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद फैंस इस पर अपनी तरह तरह का राय दे रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस तस्वीर का मीम बनाकर भी साझा कर रहे हैं।

यहां देखिए सुनील नारायण की वो तस्वीर

सुनील नारायण इस सीजन और अय्यर की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे जिसको लेकर फैंस कह रहे हैं कि, नारायण टीम में अपनी जगह बनाने के लिए कप्तान की जमकर सेवा कर रहे हैं।

सुनील नारायण के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 2012 में कोलकाता के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था और उसके बाद से वो इस टीम का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में अब तक कुल 134 मैच खेले हैं, जहां वो गेंद और बल्ले दोनो से काफी प्रभावशाली रहे हैं। उनकी गेंदबाजी आंकड़े की बात करें तो उन्होंने इस लीग में कुल 143 विकेट लिए हैं वो भी 24.53 की गेंदबाजी औसत से।

वहीं बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 161.69 की शानदार स्ट्राइक रेट से 954 रन बनाए हैं। इस लीग में उनके नाम चार अर्धशतक भी दर्ज है। इस आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले की बात करें तो यह मुकाबला जडेजा की सुपर किंग्स और अय्यर की केकेआर के बीच 26 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

close whatsapp