लाइट, कैमरा, एक्शन की दुनिया में पहुंचे शुभमन गिल, पहले ही वर्ल्ड कप ट्रॉफी का किया दीदार
शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है नई रील वीडियो।
अद्यतन - Jul 20, 2023 4:32 pm

इस समय बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम इंडिया का अगला सुपरस्टार बताया जा रहा है, गिल ने पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया था और फिर IPL में अपने बल्ले का दम दिखाकर वो सीनियर टीम इंडिया में आए थे। बस उसके बाद गिल ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा और आज से खिलाड़ी लाखों लोगों का फेवरेट बन चुका है।
शुभमन गिल को दिया गया है अगले विराट कोहली का टैग
टीम इंडिया के फैन्स हर युवा खिलाड़ी की तुलना दिग्गज खिलाड़ी से करते हैं, जहां इस कड़ी में शुभमन गिल की तुलना विराट कोहली से होती है और उन्हें टीम इंडिया के अगले कोहली का टैग दिया जाता है। इससे पहले खुद शुभमन ने भी एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा थी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को देखकर ही वो क्रिकेट की दुनिया में आगे बढ़े हैं।
ये क्या? शुभमन गिल को पहले ही मिल गई वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी
*शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है नई रील वीडियो।
*वर्ल्ड कप 2023 के एड शूट में नजर आएंगे इस बार गिल।
*जहां इसी एड से जुड़ी रील वीडियो डाली है गिल ने इंस्टा पर।
*जिसमें इस खिलाड़ी का काफी स्टाइलिश लग रहा है अंदाज।
इंस्टाग्राम पर ये रील वीडियो शेयर की है बल्लेबाज शुभमन गिल ने
ईशान किशन के साथ अलग ही कनेक्शन है गिल का
IPL 2023 का सुपरस्टार था ये बल्लेबाज
भले ही गुजरात टीम इस बार IPL का खिताब ना जीत पाई हो, लेकिन शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया था। जहां गिल के IPL 2023 की ऑरेंज कैप अपने नाम की थी, इस बल्लेबाज ने पूरे सीजन में सबसे ज्यादा 890 रन बनाए थे और इस दौरान गिल ने 4 अर्धशतक के साथ-साथ 3 शतक भी ठोके थे। वहीं एक शतक उनका RCB के खिलाफ आया था, जिसके बाद फैन्स ने इस खिलाड़ी के साथ-साथ पूरे परिवार को जमकर सोशल मीडिया पर Troll किया था।