तो क्या सच में शुभमन गिल की क्रश हैं रश्मिका मंदाना? पढ़ें गिल ने इस पर क्या कहा  - क्रिकट्रैकर हिंदी

तो क्या सच में शुभमन गिल की क्रश हैं रश्मिका मंदाना? पढ़ें गिल ने इस पर क्या कहा 

बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में व्यस्त हैं गिल इस समय

Shubman Gill and Rashmika Mandanna (Image Credit- Twitter)
Shubman Gill and Rashmika Mandanna (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का नाम हाल में ही साउथ की नामी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ जोड़ा गया है और रश्मिका को गिल की क्रश बताया गया है। तो वहीं सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होने के बाद, अब खुद शुभमन गिल सामने आए हैं और बताया है कि आखिर इस मामले की सच्चाई क्या है।

गिल का नाम रश्मिका से जोड़ा गया

बता दें कि इंस्टा बाॅलिवुड नाम के एक ब्लू टिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने कुछ समय पहले एक खबर चलाई थी, जिसमें जानकारी दी गई थी कि जब एक मीडिया वेवसाइट ने शुभमन गिल से उनके क्रश के बारे में पूछा गया तो पहले वो शर्मा गए और उसके बाद उन्होंने साउथ की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का नाम लिया था।

तो वहीं जैसे ही लोगों को इस खबर के बारे में पता चला तो लोग शुभमन गिल का नाम रश्मिका मंदाना के साथ जोड़ने लगे थे। तो दूसरी तरफ इस मसले पर अब खुद गिल सामने आए हैं उन्होंने कहा है कि उनका और मंदाना का कोई चक्कर नहीं हैं।

गिल ने रश्मिका को लेकर दी सफाई

बता दें कि गिल ने इंस्टा बाॅलिवुड नाम के इस अंकाउट की उस पोस्ट पर कमेंट करते हुए जबाव दिया है जिसमें उनका नाम रश्मिका से जोड़ा था। गिल ने कमेंट करते हुए लिखा- यह कौनसा मीडिया इंटरेक्शन था, जिसके बारे में मुझे खुद कुछ नहीं पता।

गिल के इस दिए बयान से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस समय उनके और रश्मिका मंदाना के बीच कोई भी चक्कर नहीं चल रहा है और ये खबर सिर्फ एक अफवाह थी कि रश्मिका गिल की क्रश हैं। तो वहीं आपको बता दें कि गिल का इससे पहले नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर और बाॅलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान से भी जोड़ा गया था।

close whatsapp