अहमदाबाद और शुभमन गिल का है खास कनेक्शन, फाइनल से पहले बल्लेबाज की खुशी तो देखो
IPL में गुजरात की टीम से खेलते हैं युवा बल्लेबाज शुभमन गिल।
अद्यतन - Nov 18, 2023 2:05 pm

वर्ल्ड कप 2023 के शुरूआती मुकाबलों से शुभमन गिल गायब रहे थे, कारण था उनको हुआ डेंगू बुखार। लेकिन जैसी ही इस बल्लेबाज ने वापसी की, पूरे खेल को बदलकर रख दिया। गिल टीम और फैन्स की उम्मीदों पर खरा उतर रहे हैं और अब फाइनल मुकाबला वो अपने सबसे पसंदीदा पिच पर खेलने जा रहे हैं जिसकी खुशी उनके चेहरे पर देखने को मिल रही है।
शुभमन गिल का कैसा रहा है वर्ल्ड कप 2023 में प्रदर्शन?
डेंगू बुखार के कारण शुभमन गिल वर्ल्ड कप 2023 में शुरू के 2 मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन फिर उनकी अंतिम 11 में वापसी हो गई और ईशान किशन को बाहर बैठना पड़ा। गिल ने वर्ल्ड कप 2023 में कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 350 रनों है। साथ ही इस युवा बल्लेबाज ने 8 मैचों में कुल 4 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।
शुभमन गिल का उत्साह और ये अहमदाबाद की पिच…
*IPL में गुजरात की टीम से खेलते हैं युवा बल्लेबाज शुभमन गिल।
*इस साल गिल ने अपने घरेलू मैदान अहमदाबाद में बनाए थे खूब रन।
*अब वर्ल्ड कप 2023 फाइनल भी होगा अहमदाबाद के उसी मैदान पर।
*ऐसे में गिल के इस पिच पर कर सकते हैं कमाल, बना सकते हैं जमकर रन।
फाइनल से पहले शुभमन गिल की खुशी अलग लेवल पर है
टीम इंडिया लगातार जुटी है कड़ा अभ्यास करने में
टीम इंडिया ने अहमदाबाद पहुंचने के अगले दिन से ही फाइनल की कड़ी तैयारियां शुरू कर दी है, जहां ICC ने टीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें टीम के सभी खिलाड़ी जमकर अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं और नेट्स में बल्लेबाज कड़क शॉट मारने में लगे हैं। इसी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला था, 14 अक्टूबर को हुए इस मैच में रोहित की टीम ने पाक के खिलाफ जीत अपने नाम की थी। ऐसे में टीम को इस मैदान का मिजाज पता है और कप्तान रोहित के साथ-साथ कोच द्रविड़ ने पिच भी देख लिया है।