केशव महाराज की इस बेहतरीन गेंद का शुभमन गिल के पास नहीं था कोई जवाब, भारतीय बल्लेबाज सहित फील्ड अंपायर भी विकेट देख रह गए दंग
इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - Nov 5, 2023 3:15 pm

इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
भारत ने इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत की है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दबाव बना दिया है। हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने रोहित शर्मा के बाद अब युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को भी आउट करके उनको वापस पवेलियन की राह दिखाई। इस मैच में शुभमन गिल ने शुरुआत तो काफी धमाकेदार तरीके से की लेकिन वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
शुभमन गिल का विकेट केशव महाराज ने अपने नाम किया। मैच का 11वां ओवर लेकर आए केशव महाराज ने बेहतरीन गेंद फेंकी जिसको गिल डिफेंस करना चाह रहे थे। हालांकि गेंद पिच पर गिरने के बाद काफी अच्छी तरह से घूमी और Bails पर जा लगी। खुद गिल और फील्ड अंपायर भी इस गेंद को देखकर हैरान रह गए। यह किसी भी स्पिनर के लिए उनकी ड्रीम डिलीवरी थी। भले ही भारत ने दो विकेट गंवा दिए हो लेकिन अभी टीम काफी अच्छी स्थिति में है।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में शुभमन गिल ने 24 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 23 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और इस समय टीम आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के अंक तालिका में शीर्ष पर है।
दक्षिण अफ्रीका ने अभी अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में काफी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की है। अब देखा यह है कि यह मैच कौनसी टीम अपने नाम करती है? दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन बल्लेबाजी से भी काफी अच्छा रहा है। टीम के सभी बल्लेबाज इस समय फॉर्म में है। यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है।