IPL 2024: टॉस के दौरान कंफ्यूज हुए शुभमन गिल, पहले बल्लेबाजी करें या गेंदबाजी.... - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: टॉस के दौरान कंफ्यूज हुए शुभमन गिल, पहले बल्लेबाजी करें या गेंदबाजी….

इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

CSK vs GT (Pic Source-X)
CSK vs GT (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि मुकाबले के टॉस के दौरान एक मजेदार घटना घटी।

दरअसल गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जब टॉस जीता उसके तुरंत बाद उनसे यह पूछा गया कि वो पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगे या गेंदबाजी। शुभमन गिल ने कहा- बल्लेबाजी ओह सॉरी-सॉरी गेंदबाजी, मैं पहले गेंदबाजी करना चाहूंगा।’ शुभमन गिल कंफ्यूज थे कि उन्हें टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करनी है या गेंदबाजी।

बता दें, गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी इस सीजन में शुभमन गिल कर रहे हैं। इसके बाद गिल ने कहा कि, ‘मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में सभी खिलाड़ी थक गए थे। हालांकि अब सब लोगों ने आराम कर लिया है और हम 10 टीमों के खिलाफ खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हमें मैच के बीच में आराम का काफी समय मिल रहा है। इस टीम का कैरेक्टर पता चलता है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हमारे गेंदबाजों ने काफी अच्छी वापसी की। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।’

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस ने गेंदबाजी चुनी

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीत दर्ज की थी। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने आरसीबी के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया था।

अब दोनों ही टीम में इस मैच में जीत दर्ज करना चाहेंगी। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत की है। टीम बड़े स्कोर की और बढ़ रही है। अगर गुजरात टाइटंस को इस मैच में वापसी करनी है तो उन्हें जल्द से जल्द चेन्नई सुपर किंग्स के विकेट हासिल करने होंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?