Shubman Gill के प्रदर्शन में नहीं हुआ कोई सुधार, Vizag में भी नहीं कर पाए अपने बल्ले से वार
Vizag टेस्ट मैच में Shubman Gill फिर फेल हुए अपनी बल्लेबाजी में।
अद्यतन - फरवरी 2, 2024 11:48 पूर्वाह्न

टेस्ट क्रिकेट में युवा बल्लेबाज Shubman Gill के अच्छे दिन जा चुके हैं, जहां ये बल्लेबाज लगातार लाल गेंद के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में भी ऐसा ही हुआ और गिल ने अपने बल्ले से फिर निराश किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैन्स का गुस्सा आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है।
Shubman Gill से पहले रोहित गिफ्ट में दे गए अपना विकेट
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है, वहीं पहले टेस्ट की तरह इस टेस्ट में भी कप्तान रोहित शर्मा अपने बल्ले से फेल रहे। जहां Shubman Gill से पहले हिटमैन का विकेट गिरा, इस दौरान रोहित सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं कप्तान का विकेट शोएब बशीर ने लिया और फिर मैदान पर फैन्स शांत हो गए। वहीं आज के मैच में रजत पाटीदार, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार को अंतिम 11 में शामिल किया गया है, तो सिराज को दूसरे टेस्ट मैच के लिए आराम दिया गया और वो तीसरे टेस्ट के लिए टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
रन कैसे बनाते हैं, वो भूल चुके हैं अब Shubman Gill
*Vizag टेस्ट मैच में Shubman Gill फिर फेल हुए अपनी बल्लेबाजी में।
*गिल ने की थी तेज शुरूआत, लेकिन 34 रन बनाकर हुआ ये बल्लेबाज आउट।
*अच्छी लय में नजर आ रहे गिल को दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने किया आउट।
*टेस्ट क्रिकेट में एंडरसन ने 5वीं बार लिया है इस युवा बल्लेबाज का विकेट।
लंच ब्रेक होने तक टीम इंडिया का स्कोर कार्ड
रोहित कब लौटेंगे अपनी पुरानी लय में?
सरफराज खान को करना होगा इंतजार
दूसरी ओर Vizag में जारी टेस्ट मैच में रजत पाटीदार की लॉटरी लग गई, जहां इस बल्लेबाज ने अपना टेस्ट डेब्यू कर लिया है। रजत को टेस्ट डेब्यू कैप जहीर खान ने दी, वहीं रजत पहले ही बोल चुके हैं की टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना उनका एक सपना था। दूसरी ओर युवा बल्लेबाज सरफराज खान को अपने टेस्ट डेब्यू का इंतजार करना होगा और आज उन्हें मौका नहीं मिला है।