‘क्या बाबर सड़क जैसी पिच अपने लिए बनवाते हैं?’- साइमन डॉल ने बाबर आजम को सुनाई खरी-खोटी
बाबर आजम दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 24 रन पर रन आउट हो गए थे।
अद्यतन - Jan 5, 2023 7:47 pm

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम के लिए क्रिकेट के नजरिए से साल 2022 पर्सनली काफी ज्यादा शानदार रहा है। हालांकि कप्तानी में वह छाप नहीं छोड़ सके हैं। घेरलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और उसके बाद इंग्लैंड ने हाथों टेस्ट सीरीज में हारना इस बात की गवाही दे रहा है।
तो वहीं इस बात को लेकर क्रिकेट गलियारों में बाबर आजम की खूब आलोचना होती है। लेकिन दूसरी तरफ इन दिनाें ना सिर्फ बाबर अपनी कप्तानी को लेकर क्रिकेट पंडितों के निशाने पर हैं बल्कि दुनिया भर के आलोचक पाकिस्तान में बनने वाली टेस्ट पिच को लेकर भी उनको घेर रहे हैं।
साइमन डॉल ने बाबर आजम की लगाई क्लास
इसी कड़ी में नया नाम न्यूजीलैंड टीम के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डॉल का जुड़ गया है। बता दें कि साइमन ने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कमेंट्री बाॅक्स में कमेंट्री करते हुए बाबर आजम की क्लास लगाई है।
साइमन डूल ने लाइव कमेंट्री के दौरान कहा, ‘ये आदेश मिलते कहां से हैं? क्या ये बाबर की तरफ से मिलते हैं? क्या वह अपने आकड़ों में सुधार करने के लिए इन सड़क जैसी पिचों पर बल्लेबाजी करते हैं।
देंखे वीडियो
"Where do these directives come from? Do they come from Babar Azam? Does he want to play on these roads to improve his own stats," Simon Doull lashes out on the nature of pitches in Pakistan. #PAKvNZ pic.twitter.com/EhvSxeQaor
— Farid Khan (@_FaridKhan) January 4, 2023
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट मैच बड़ रहा है ड्राॅ की ओर
बता दें कि 2 जनवरी को शुरू हुए पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज 5 जनवरी को चौथा दिन था। दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में 2.5 ओवर में बिना कोई रन बनाए दो विकेट गंवा दिए हैं। क्रीज पर इस समय इमाम उल हक मौजूद हैं। जबकि अब्दुल्ला शफीक और नाईट वॉचमैन मीर हमज़ा पवेलियन लौट चुके हैं।
वहीं मैच के आखिरी दिन अगर न्यूजीलैंड को मैच जीतना है तो उसे 8 विकेट की आवश्यकता होगी तो वहीं अगर पाकिस्तान को मैच जीतना है तो उसे इन विकेटों के गिरने से पहले 319 रन बनाने होंगे।