विराट कोहली ने बताया विकेट लेने का प्लान, मोहम्मद सिराज ने तुरंत किया अपना काम - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली ने बताया विकेट लेने का प्लान, मोहम्मद सिराज ने तुरंत किया अपना काम

दूसरे टेस्ट मैच से एक वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।

Virat And Siraj  (Pic Source-Twitter)
Virat And Siraj (Pic Source-Twitter)

भले ही अभी टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हो, लेकिन आज भी मोहम्मद सिराज विराट कोहली को ही अपना कप्तान मानते हैं। जिसका नजारा साथ अफ्रीका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच में देखने को मिला है, जहां अपनी गेंदबाजी से अफ्रीका टीम के होश उड़ाने वाले सिराज को विराट ने एक खास प्लान बताया था और उसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

पहले दिन ही अफ्रीका टीम की हवा निकल गई

जी हां, केप टाउन में जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन साउथ अफ्रीका टीम की हवा निकल गई, जहां मेजबान टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई थी और 55 रनों पर पूरी टीम आउट हो गई। इस दौरान टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट लिए, तो मुकेश कुमार और जसप्रीत बुमराह को 2-2 विकेट मिले। आज के मैच में शार्दुल की जगह मुकेश खेल रहे हैं, तो अश्विन की जगह जडेजा को मौका मिला है।

मोहम्मद सिराज के लिए तो विराट कोहली ही कप्तान हैं

*दूसरे टेस्ट मैच से एक वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल।
*वीडियो में कोहली ने बताया था सिराज को इशारे से यान्सन को आउट करने का प्लान।
*जिसके तुरंत बाद इस तेज गेंदबाज ने कर दिया यान्सन को भी आउट।
*साथ ही सिराज के 6 विकेट लेने के बाद काफी खुश नजर आए विराट कोहली।

विराट कोहली ने कुछ इस तरह बताया मोहम्मद सिराज को प्लान

अफ्रीकी बल्लेबाजों का स्कोर भी देख लेते हैं एक बार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

कोहली की कप्तानी में काफी खेला है ये तेज गेंदबाज

एक समय अपने खराब प्रदर्शन के कारण सिराज काफी Troll हुए थे, लेकिन टीम इंडिया और RCB टीम का कप्तान रहते हुए कोहली ने इस गेंदबाज को लगातार मौके दिए। साथ ही सिराज ने खुद को साबित भी कर दिखाया, दूसरी ओर ये तेज गेंदबाज विराट की काफी इज्जत करता है और कोहली को बड़े भाई की तौर पर देखते हैं सिराज। कुछ सालों पहले IPL के दौरान विराट सहित पूरी RCB टीम सिराज के घर पर डिनर करने भी गई थी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?