WPL 2023: 5 खिलाड़ी जो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड कर सकते हैं अपने नाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2023: 5 खिलाड़ी जो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड कर सकते हैं अपने नाम

4 मार्च से महिला प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत हो चुकी है।

Smriti Mandhana (Photo Source: Twitter)
Smriti Mandhana (Photo Source: Twitter)

4 मार्च से महिला प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत हो चुकी है। कई शानदार खिलाड़ी इस बेहतरीन टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को देखेंगे।

पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच में खेला गया था जिसमें मुंबई इंडियंस ने 143 रन से जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस की ओर से हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 65 रन की विस्फोटक पारी खेली। बता दें, MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 207 रन बनाए जिसके जवाब में गुजरात जायंट्स 64 रन पर ऑलआउट हो गई।

फिलहाल अभी तक सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है और दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में इस समय ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज हम आपको बताते हैं ऐसी पांच खिलाड़ियों के बारे में जो इस सत्र की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड अपने नाम कर सकती है।

5- एश्ले गार्डनर

Ashleigh Gardner (Pic Source-Twitter)
Ashleigh Gardner (Pic Source-Twitter)

एश्ले गार्डनर को दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडरों में गिना जाता है। वो एक कमाल की गेंदबाज हैं और विस्फोटक बल्लेबाज भी। अगर उनका दिन है तो वो किसी भी गेंदबाज के खिलाफ कड़ा प्रहार करते हुए मुकाबले का रुख मोड़ सकती है।

बता दें, एश्ले गार्डनर ने अभी तक 73 टी-20 मुकाबलों में 132.43 के स्ट्राइक रेट से 1176 रन बनाए हैं। यही नहीं उन्होंने 6.27 की इकोनॉमी से 53 विकेट भी अपने नाम किए हैं। वनडे प्रारूप की बात की जाए तो गार्डनर ने 52 मुकाबलों में 117.26 के स्ट्राइक रेट से 686 रन बनाए हैं और 4.09 की इकोनॉमी से 58 विकेट झटके हैं।

भले ही WPL 2023 के अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर अच्छा प्रदर्शन ना कर पाए हो लेकिन आगामी मैचों में वो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाएंगी। बता दें, WPL के पहले सत्र में एश्ले गार्डनर गुजरात जायंट्स की ओर से खेल रही है।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp