इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन की तैयारियों में अभी से जुट गए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान थाला महेंद्र सिंह धोनी
IPL 2022 सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होगी वहीं फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा।
अद्यतन - Mar 4, 2022 1:23 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन की शुरुआत 26 मार्च से की जाएगी। जिसमें पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला जा सकता है। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान थाला महेंद्र सिंह धोनी टीम की तैयारियां शुरू करने के लिए 2 मार्च को सूरत पहुंच चुके हैं। धोनी के साथ-साथ टीम के सहायक कोच लक्ष्मीपति बालाजी और फ्रेंचाइजी के भारतीय सहयोगी स्टाफ भी सूरत पहुंचे, जबकि मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग के 12 मार्च को पहुंचने की संभावना है।
CSK के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और टीम प्रबंधन ने सूरत में प्री-सीजन कैंप शुरू करने का मन बना लिया है, उन्होंने सुनिश्चित किया कि कैंप 8 मार्च से शुरू हो जायेगा। विश्वनाथ ने बताया कि उनकी टीम उन विकेटों पर अभ्यास करेगी जो सम्भवतः मुंबई और पुणे के सामान होंगे, चूंकि IPL का पूरा सीजन मुंबई और पुणे के मैदानों पर आयोजित किया जायेगा।
विश्वनाथन ने ईएसपीएन क्रिकइंफो पर बताया कि “चेन्नई पिच-क्ले अनिवार्य रूप से आधारित, हमने उन विकेटों पर अभ्यास करने का फैसला किया जो मुंबई और पुणे के समान होंगे। साथ ही, यह सफर आसान होगा।”
दीपक चाहर के चोटिल होने से चेन्नई के लिए चिंता का विषय
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर IPL में अपने शानदार प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं। पिछले सीजन में 29 वर्षीय गेंदबाज ने चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, वहीं फरवरी 2022 में हुए मेगा ऑक्शन में CSK ने इस तेज गेंदबाज को 14 करोड़ रुपए की भारी रकम में खरीदा, लेकिन इस खिलाड़ी के चोटिल होने के बाद फ्रेंचाईजी के लिए यह एक अच्छी खबर नहीं है।
दीपक चाहर को फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने के दौरान चोट लगी थी, यही कारण है कि चाहर शुरुआती मुकाबलों में खेलते हुए नहीं दिखने की संभावना जताई जा रही है। 29 वर्षीय ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ की थी, उसके बाद 2018 में चेन्नई ने उन्हें 80 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल कर लिया था। चाहर ने अपनी स्विंग गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से भी सबको प्रभावित किया, अब इस गेंदबाज को एक आलराउंडर के तौर पर देखा जाने लगा है।