एशिया कप 2022: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान के बीच में खेले जाने वाले सुपर-4 के मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान के बीच में खेले जाने वाले सुपर-4 के मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

अफगानिस्तान की टीम ने ग्रुप-बी के अपने दोनों ही मुकाबलों में शानदार जीत हासिल करते हुए सुपर-4 में प्रवेश किया है।

Afghanistan Team (Photo Source: Twitter)
Afghanistan Team (Photo Source: Twitter)

एशिया कप 2022 में ग्रुप मुकाबलों का अंत होने के साथ अब सुपर-4 की जंग देखने को मिलेगी, जिसका पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच में शारजाह के मैदान पर 3 सितंबर को खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम को अपने पहले ग्रुप मुकाबले में अफगानिस्तान से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन उसके बाद उन्होंने अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में बांग्लादेश की टीम को 2 विकेट से करीबी मात देने के साथ सुपर-4 में अपनी जगह को पक्का किया।

श्रीलंका को अफगानिस्तान के खिलाफ मिली 8 विकेट से हार के बाद उनके लिए बांग्लादेश का सामना करना आसान काम नहीं था। उस मुकाबले में टीम को 184 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन कुसल मेंडिस और कप्तान दसुन शनाका की शानदार पारियों के चलते टीम इस लक्ष्य को आखिरी ओवर में हासिल करने में कामयाब रही।

वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान टीम के प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अपने दोनों ही मुकाबलों में जिस तरह से जीत दर्ज की उसने सभी का दिल जीतने का काम किया है। श्रीलंका को 8 विकेट से मात देने के बाद अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकेट से मात देने का काम किया। अभी तक टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही विभाग में शानदार प्रदर्शन किया है।

मैच जानकारी:

एशिया कप 2022, सुपर-4, पहला मैच – अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका

स्थान – शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह

समय – भारतीय समयानुसार शाम 7:30 पर

लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

पिच रिपोर्ट

शारजाह के मैदान पर खेले जाने वाले इस मुकाबले को लेकर बात की जाए तो यहां पर अब तक खेले गए 2 मैचों में साफतौर पर स्पिन गेंदबाजों का दम देखने को मिला है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है ताकि उसे कम लक्ष्य का पीछा करना पड़े। वहीं पिछले 5 टी-20 मुकाबलों में यहां पर पहली पारी का औसत स्कोर 166 रन के करीब का देखने को मिला है।

संभावित अंतिम एकादश:

अफगानिस्तान

नजीबुल्लाह जादरान, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), अजमातुल्लाह ओमारजई, करीम जनत, रहमनुल्लाह गुरबाज, फजलहक फारुकी, मुजीब उर रहमान, राशिद खान।

श्रीलंका

पथुम निसांका, दनुष्का गुनाथिलका, चरिथ असालंका, भानुका राजपक्षे, दसुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, चामिक करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, महेश तीक्ष्णा, दिलशान मधुशनाका, असिता फर्नांडो।

संभावित Dream11 टीम:

कुसल मेंडिस, रहमनुल्लाह गुरबाज, नजीबुल्लाह जादरान, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जादरान, दसुन शनाका, वानिन्दु हसरंगा (कप्तान), चामिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, मुजीब उर रहमान, राशिद खान (उप-कप्तान)।

close whatsapp