SL vs AUS, 1st Test: Match Preview: हेड टू हेड रिकॉर्ड, प्लेइंग XI, वेन्यू, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 29 जनवरी से खेला जाएगा।
अद्यतन - Jan 28, 2025 12:10 pm

SL vs AUS, 1st Test: Match Preview: श्रीलंका (Sri Lanka) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 29 जनवरी से खेला जाएगा। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। कमिंस ने निजी कारणों के चलते ब्रेक लिया है और वह चोटिल भी हैं। दूसरी ओर, धनंजय डी सिल्वा श्रीलंका की कप्तानी करेंगे।
श्रीलंका ने पिछली टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी, जिसमें उन्हें 2-0 से हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से जीती थी। टीम ने पिछली सीरीज में जीत के बाद लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह पक्की कर ली है।
SL vs AUS, 1st Test: मैच डिटेल्स (Match Details):
| मैच | श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टेस्ट |
| वेन्यू | गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम |
| दिन और समय | 29 जनवरी-2 फरवरी, सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार) |
| लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्टिंग डिटेल्स | FanCode (app, website) |
Click Here: Sri Lanka (SL) vs Australia (AUS), 1st Test Live Score
पिच रिपोर्ट (Pitch Report):
गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। यहां स्पिनरों को अधिक मदद मिलती है। मैच आगे बढ़ने के साथ यहां बल्लेबाजी और ज्यादा मुश्किल होने लगती है। इसीलिए टॉस जीतकर यहां पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही होगा। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 255 रन है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड (ODIs):
| मैच | 33 |
| श्रीलंका ने जीते | 5 |
| ऑस्ट्रेलिया ने जीते | 20 |
| ड्रॉ | 8 |
| टाई | 0 |
संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XI):
श्रीलंका (Sri Lanka):
कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दिनेश चांदीमल, सदीरा समरविक्रमा, दिमुथ करुणारत्ने, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), असिथा फर्नांडो, प्रभात जयसूर्या, जेफरे वेंडरसे, निशान पेरिस
ऑस्ट्रेलिया (Australia):
एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), सैम कोंस्टास, ब्यू वेब्सटर, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, मैथ्यू कुह्नमैन, टॉड मर्फी