SL vs WI, 3rd ODI आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा Sri Lanka vs West Indies के बीच का मैच?

SL vs WI, 3rd ODI Match Prediction: श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मैच में कौन मारेगा बाजी?

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 26 अक्टूबर को खेला जाएगा।

SL vs WI (Photo Source: Getty Images)
SL vs WI (Photo Source: Getty Images)

SL vs WI, 3rd ODI Match Preview (मैच प्रीव्यू):

श्रीलंका (SL) और वेस्टइंडीज (WI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 26 अक्टूबर को खेला जाएगा। दूसरे वनडे में 5 विकेट से जीत दर्ज कर मेजबान टीम सीरीज अपने नाम कर चुकी है। तीसरे वनडे में श्रीलंका की मंशा वेस्टइंडीज को क्लीन-स्वीप करने की है।

दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 ओवरों में 189 रन बनाए थे। शेरफेन रदरफोर्ड ने 82 गेंदों में सर्वाधिक 80 रन की पारी खेली थी और गुडाकेश मोती ने 61 गेंदों में 50 रन की नाबाद पारी खेली थी। श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। वहीं, महिश तीक्षणा और असिथा फर्नांडो ने 3-3 विकेट लिए थे।

श्रीलंकाई टीम ने 38.2 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर आसान सी जीत दर्ज की थी। कप्तान चरिथ असलांका ने 61 गेंदों में 62 रन की नाबाद पारी खेली थी।

Match Details (श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज मैच डिटेल्स):

मैच जानकारी
मैच श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज, तीसरा वनडे
वेन्यू पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
दिन और समय 26 अक्टूबर, दोपहर 2ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स फैनकोड एप और वेबसाइट

SL vs WI Head-to-Head Records ODI (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 65
श्रीलंका ने जीते 32
वेस्टइंडीज ने जीते 31
नो रिजल्ट 03
टाई 00

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

पल्लेकेले स्टेडियम की पिच तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में उछाल और सीम मूवमेंट देगी, जिससे बल्लेबाजों को सावधानी से खेलना होग। खेल के दौरान पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो जाएगी, लेकिन बीच के ओवरों में स्पिनरों को मदद मिलेगी। पल्लेकेले में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड अच्छा है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

श्रीलंका (Sri Lanka):

निशान मदुश्का, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, महीश तीक्षणा, असिथा फर्नांडो

वेस्टइंडीज (West Indies):

एलिक अथानाजे, ब्रैंडन किंग, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, हेडन वॉल्श, जेडेन सील्स, अल्जारी जोसेफ

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- चरिथ असलांका

श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलांका ने पिछले मैच में 61 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 62 रनों की पारी खेली, जिसके चलते टीम ने 34 गेंदें शेष रहते हुए आसानी से 190 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था। चरिथ असलांका तीसरे वनडे में भी शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- वानिंदु हसरंगा

वानिंदु हसरंगा ने दूसरे वनडे में 8 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट लिए थे। वह तीसरे वनडे में भी शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।

SL vs WI, 3rd ODI Today’s Match Prediction: जो भी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी वो मैच में जीत दर्ज करेगी

सिनैरियो 1

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 45-55

पहली पारी का स्कोर- 250-260

श्रीलंका ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 50-60

पहली पारी का स्कोर- 260-270

वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की

यहां देखें: Sri Lanka vs West Indies Live Score, 3rd ODI

close whatsapp