SM Trends: 11 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

SM Trends: 11 जनवरी के बेहतरीन ट्वीट के बारे में यहां जाने जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

आज यानी 11 जनवरी को भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

SM Trends Of 11 Jan
SM Trends Of 11 Jan

आज यानी 11 जनवरी को भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि, एक खिलाड़ी के रूप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल काफी सफल रहा है। यही नहीं राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था। राहुल द्रविड़ के जन्मदिन पर तमाम लोगों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

इसके अलावा आज ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 140 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में श्रीलंका के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। भले ही तीसरे वनडे को श्रीलंका ने अपने नाम किया हो, लेकिन वनडे सीरीज न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती।

वहीं बिग बैश लीग 2024-25 में सिडनी सिक्सर्स की ओर से खेलते हुए स्टीव स्मिथ ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए लीग का अपना तीसरा शतक बनाया। स्टीव स्मिथ ने इस मुकाबले में 64 गेंदों में 10 चौके और 7 छक्कों की मदद से 121* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उनकी इस पारी की वजह से सिडनी सिक्सर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 220 रन बनाए। जवाब में पर्थ स्कॉर्चर्स 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 206 रन ही बना पाई।

 

close whatsapp